फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   total 8 catch drops before 40 overs in IPL 8

बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले तो कुछ खिलाड़ियों ने किया मजा किरकिरा!

Thu, 09 Apr 2015 10:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Apr 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
total 8 catch drops before 40 overs in IPL 8

वर्ल्ड कप के बाद फटाफट क्रिकेट यानी ट्वंटी-20 टूर्नामेंट आईपीएल का विस्फोटक आगाज हो गया और बल्लेबाजों ने पहले ही मैच में बड़े शॉट लगाकर खतरनाक शुरुआत का ऐलान भी कर दिया।

विज्ञापन


कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में पिछली बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया जिसमें कोलकाता ने 7 विकेट से जीत हासिल कर अपने अभियान को आगे बढ़ाया। इस मैच में दोनों टीमों की ओर कुल 18 छक्के लगे जिसे बड़े शॉट के लिहाज से गजब की शुरुआत भी कही जा सकती है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की ओर से कुल 7 छक्के लगे तो कोलकाता की ओर से 11 छक्के लगे।
विज्ञापन


लेकिन जहां बल्लेबाजों ने अपने लिए बेहद शानदार शुरुआत का आगाज किया वहीं कुछ खिलाड़ियों ने अपने लचर प्रदर्शन से बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का मजा किरकिरा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल के पहले ही मैच में कुल 7 कैच छूटे

total 8 catch drops before 40 overs in IPL 8

आईपीएल के शुरुआती मैच में कुल 38.3 (39 ओवर) ओवर डाले गए लेकिन क्षेत्ररक्षण के लिहाज से टूर्नामेंट को बेहद खराब शुरुआत मिली। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेले गए लीग के दूसरे मैच के दूसरे ओवर ‌की पहली ही गेंद पर दिल्ली के क्षेत्ररक्षकों ने ‌स्लिप में ब्रैंडन मैकुलम का आसान कैच टपका दिया और वह भी तब जब स्लिप में युवराज सिंह जैसा चपल क्षेत्ररक्षण खड़ा था।

हालांकि इस आसान जीवनदान का फायदा मैकुलम नहीं उठा सके और अगली ही गेंद पर वह कैच आउट हो गए। जिस गेंद पर कैच छूटा उस पर उन्हें 4 रन जरूर मिले थे। लेकिन खराब क्षेत्ररक्षण ने प्रशंसकों को निराश तो कर ही दिया।

40 ओवर से पहले ही 8 कैच टपका दिए क्षेत्ररक्षकों ने

total 8 catch drops before 40 overs in IPL 8

मैकुलम को जिस शॉट पर जीवनदान मिला वह टूर्नामेंट का आठवां ऐसा कैच था जिसे क्षेत्ररक्षकों ने टपका दिया। इस जीवनदान तक पिछले मैच और आज के मैच के डाले गए ओवरों को जोड़ लिया जाए तो पूरे 40 ओवर (38.3 और 1.1 ओवर) भी नहीं डाले गए और तीन टीमों की ओर से कुल 8 कैच छोड़ दिए गए।

पिछले मैच में कोलकाता के क्षेत्ररक्षकों ने मुंबई के बल्लेबाजों को 3 बार जीवनदान दिया जिसमें कोरी एंडरसन को 2 जीवनदान मिले जिन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए। इसके बाद 4 जीवनदान खुद मुंबई टीम के क्षेत्ररक्षकों ने मेजबान टीम को दे डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed