फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   top international cricketers involved in fixing in 2011-12 claims documentary

2011-12 में 15 मैचों में हुई फिक्सिंग, पाक, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शामिल: रिपोर्ट

Mon, 22 Oct 2018 05:26 AM IST
Riya Kumari स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Kumari Updated Mon, 22 Oct 2018 05:26 AM IST
विज्ञापन
top international cricketers involved in fixing in 2011-12 claims documentary
मैच फिक्सिंग

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भ्रष्टाचार का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। अल जजीरा चैनल ने एक डॉक्यूमेंट्री रविवार को प्रसारित की, जिसमें खुलासा हुआ कि साल 2011-12 में कुल 15 अंतरराष्ट्रीय मैचों में फिक्सिंग हुई। डॉक्यूमेंट्री के मुताबिक 2011 से 2012 के बीच 15 इंटरनेशनल मैचों में 26 बार स्पॉट फिक्सिंग भी हुई। 

विज्ञापन


डॉक्यूमेंट्री में बताया गया है कि आईसीसी के रेडार पर चल रहे कथित मैच फिक्सर अनील मुनवर ने दावा किया है कि 2011 से 12 के दौरान 6 टेस्ट, 6 वन-डे और तीन वर्ल्ड टी-20 मुकाबलों में फिक्सिंग हुई। फिक्सर के मुताबिक 7 में इंग्लैंड, 5 में ऑस्ट्रेलिया, 3 में पाकिस्तान और एक में किसी दूसरे देश के क्रिकेटर ने फिक्सिंग की।
विज्ञापन


नील मुनवर
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अल जजीरा पर जो डॉक्यूमेंट्री प्रसारित हुई, उसका नाम 'क्रिकेट के मैच फिक्सर्स: द मुनवर फाइल्स' है। यही नहीं, अगर रिपोर्ट की माने तो 2011 में भारत-इंग्लैंड के बीच खेला गया लॉर्ड्स टेस्ट, इस साल दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का केपटाउन टेस्ट भी शक के घेरे में है। 2011 विश्व कप के 5 और 2012 वर्ल्ड टी20 के तीन मैचों में भी फिक्सिंग का दावा किया गया है। इसमें 2012 में यूएई में इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच हुए तीन टेस्ट मैचों में हुई सफल स्पॉट फिक्सिंग का भी जिक्र किया गया है।

डॉक्यूमेंट्री में मुनवर की 2011 विश्व कप में इंग्लैंड के क्रिकेटर से मैच के ठीक पहले बातचीत का उल्लेख भी किया गया है। मुनवर को कहते हुए सुना गया, 'एशेज के लिए बधाई। पिछली बार के पैसे जल्द ही खाते में जाने वाले हैं। एक सप्ताह में पैसे मिल जाएंगे।' इस पर खिलाड़ी का जवाब आता है, 'बहुत खूब।'


अल जजीरा की डॉक्यूमेंट्री में पाक क्रिकेटर उमर अकमल का 'डी कंपनी' के एक सदस्य के साथ दुबई में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से ठीक पहले एक होटल में मिलने का भी खुलासा हुआ। इसमें अकमल 'डी कंपनी' के सहयोगी व एक अन्य के साथ फोटो खिंचाते और एक बैग में कुछ देखते हुए नजर आए। 



अकमल ने जून 2018 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट को एक फिक्सर द्वारा संपर्क किए जाने की जानकारी दी थी। इसमें उन्होंने हांगकांग सिक्सेज टूर्नामेंट, दक्षिण अफ्रीका से सीरीज और 2015 विश्व कप में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले फिक्सर के संपर्क करने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि हांगकांग सिक्सेज टूर्नामेंट के दौरान दो गेंद बिना रन बनाए खेलने पर दो लाख डॉलर देने का ऑफर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed