फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   top five allrounder of ipl tournament

आईपीएल में ये 5 किसी का भी बजा सकते हैं बैंड

Sat, 06 Apr 2013 01:55 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 06 Apr 2013 01:55 AM IST
विज्ञापन
top five allrounder of ipl tournament

फटाफट क्रिकेट के महासंग्राम आईपीएल-6 में कुछ ऐसे खिलाड़ी उतरे हैं जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में टीम के काम आते हैं।

विज्ञापन


टीम में ऑलराउंडर की हैसियत से खेलने वाले ये खिलाड़ी अगर बल्ले से फेल हो जाते हैं तो गेंद से विपक्षी टीम को ध्वस्त कर देते हैं।

इन्हीं ऑलराउंडरों में से पांच ऐसे हैं जो आईपीएल के अब तक के सफर में काफी प्रभावी रहे हैं।

जैक कॉलिस
हरफनमौला खिलाड़ियों की फेहरिस्त में जैक कॉलिस आईपीएल में भी हिट हैं। फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे कॉलिस ने 75 मैचों में 1988 रन बनाए हैं और 45 विकेट झटके हैं।

इन्हीं खूबियों के चलते कप्तानों को जब कभी कोई विपक्ष कीसाझेदारी तोड़नी हो या तेजी से रन की जरूरत पड़े तो वे बिना झिझक कॉलिस पर भरोसा करते हैं।

यूसुफ पठान
यूसुफ पठान तो मानों टी20 फॉर्मेट के लिए ही बने हैं। टी20 में विपक्षी इस बात से हमेशा चिंतित रहते हैं कि पता नहीं यूसुफ कब उनके मंसूबों पर पानी फेर देगा।
विज्ञापन


यूसुफ अपनी फिरकी से जमी जमाई जोड़ी तोड़ने के माहिर माने जाते हैं। बल्लेबाजी में यूसुफ गेंदबाजों पर बेरहम होकट टूट पड़ते हैं। वे क्षेत्ररक्षण में भी काफी चुस्त दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूसुफ पठान ने अब तक 76 आईपीएल मैचों में 1506 रन बनाए हैं और 37 विकेट लिए हैं। उन्होंने 22 कैच भी लपके हैं।

शेन वॉटसन
आईपीएल की पहली विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स को ऑस्ट्रेलियाई शेन वॉटसन ने अकेले दम पर कई बार जीत दिलाई है।

आईपीएल के पिछले पांच सत्र के दौरान वॉटसन की गैरमौजूदगी में राजस्थान को हर बार इसकी कीमत चुकानी पड़ी है।

वॉटसन ने 39 मैचों में 40 की औसत से 1242 रन बनाए हैं। साथ ही 35 विकेट भी चटकाए हैं।

इरफान पठान
yuvraj singhआईपीएल में इरफान पठान भी ऑलराउंडर के तौर पर खास पहचान रखते हैं। पिछले पांच सत्र में इरफान अलग-अलग टीम से खेलते हुए काफी प्रभावी रहे।

फिलहाल दिल्ली डेयडेविल्स से खेल रहे इरफान ने 74 मैचों में 933 रन बनाए हैं और 66 विकेट झटके हैं।

युवराज सिंह
पिछले साल कैंसर की वजह से आईपीएल नहीं खेल पाए युवराज सिंह इस बार पुणे वॉरियर्स की टीम में हैं।

टी20 मैचों में छह गेंदों पर छह छक्के जड़ने वाले युवराज का नाम ही विपक्षी टीम में खलबली पैदा कर देती है।

ऑलराउंडर युवराज ने आईपीएल के 58 मैचों में 1239 रन बनाए हैं और 24 विकेट झटके हैं। खास बात यह है कि इस बार पुणे वॉरियर्स की टीम में युवराज सबसे बड़े सितारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed