फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tony de Zorzi and Donovan Ferreira ruled out of T20 World Cup Cricket South Africa named replacement

T20 World Cup: द. अफ्रीका ने विश्वकप टीम में किया बदलाव, डि जॉर्जी और फरेरा चोट के कारण बाहर; किसे मिला मौका?

Thu, 22 Jan 2026 08:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 22 Jan 2026 08:33 PM IST
सार

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को अपनी टी20 विश्व कप टीम में बदलाव के लिए मजबूर होना पड़ा है। टीम के दो खिलाड़ी टोनी डि जॉर्जी और डोनोवान फरेरा चोटिल होने के कारण इस वैश्विक टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन
Tony de Zorzi and Donovan Ferreira ruled out of T20 World Cup Cricket South Africa named replacement
टोनी डि जॉर्जी - फोटो : ICC

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप टीम में दो बदलाव किए हैं और टोनी डि जॉर्जी तथा डोनोवान फरेरा चोट के कारण अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने रेयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को टीम में शामिल किया है। डि जॉर्जी को भारत दौरे के दौरान चोट लगी थी, जबकि फरेरा एसए20 टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए थे। 

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से भी हुए बाहर
डि जॉर्जी और फरेरा वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। पिछले बार की उपविजेता टीम डेविड मिलर के खेलने को लेकर भी चिंतित है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कहा, पिछले महीने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान आई चोट से उबरने में डी जॉर्जी की रिकवरी उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई है और वे आगामी टी20 सीरीज के लिए समय पर फिट नहीं हो पाएंगे। सीरीज में अनुपलब्धता और निरंतर रिहैबिलिटेशन की आवश्यकता के कारण वह टी20 विश्व कप से बाहर रहेंगे। वहीं, फेरेरा को 17 जनवरी को जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच हुए एसए20 मैच के दौरान फ्रैक्चर हो गया था। रेयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को 15 सदस्यीय टीम में इनके स्थान पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलर की चोट ने बढ़ाई चिंता
मिलर भी एसए20 के नॉकआउट चरण से बाहर हो गए हैं। सीएसए ने कहा, 'मिलर को पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हुए चोट लगी थी और वह टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।' मिलर की जगह रुबीन हरमैन को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए चुना गया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप बी में शामिल है और वह टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत नौ फरवरी को कनाडा के खिलाफ करेगी। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम:
एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्त्जे, कगिसो रबाडा, रेयान रिक्लेटन, जेसन स्मिथ और ट्रिस्टन स्मिथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed