Tokyo Paralympics: अवनि के सजदे में झुका सोशल मीडिया, सहवाग-लक्ष्मण समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई
टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने शूटिेंग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. उनकी इस स्वर्णिम सफलता पर क्रिकेट सहित अन्य खेलों से जुड़े लोगों ने बधाई दी है। अविन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा।
विस्तार
टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। वह देश के पहली महिला निशानेबाज हैं जिन्होंने पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह पदक 249.6 विश्व कीर्तिमान कायम करते हुए पदक पर कब्जा किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद उन्हें क्रिकेट जगत के अलावा अन्य खेलों से जुड़े दिग्गजों ने बधाई दी है।
भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने अवनि के स्वर्ण पदक जीतने के बाद बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने पर अवनि लेखरा ऐतिहासिक करिश्मा, भारतीय खेलों में एक ऐतिहासिक अवसर। इसके अलावा लक्ष्मण ने योगेश कथुनिया को रजत पदक जीतने की भी बधाई दी।
What a historic feat by #AvaniLekhara on becoming the first ever Indian women to win a #Paralympics Gold. A landmark ocassion in Indian sports.
विज्ञापन विज्ञापन
And with #YogeshKathuniya delivering an outstanding performance to bring home a Silver, India now has 5 medals in the #TokyoParalympics pic.twitter.com/CQiwDjAH82— VVS Laxman (@VVSLaxman281) August 30, 2021
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अवनि को बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा, आपने इतिहास रच दिया, भारत की पहली महिला एथलीट जिन्होंने पैरालंपिक में शूटिंग में गोल्ड जीता, वाह अवनि उत्कृष्ट प्रदर्शन।
She has created history.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 30, 2021
The first ever woman from India to win a #Paralympics #Gold 🔥🔥
Wow #AvaniLekhara on the outstanding feat.
Also equals the current WR to win the Women's 10m Air Rifle Standing SH1 final! 💪💪#Tokyo2020 #ShootingParaSport pic.twitter.com/saehkl2tJt
ओलंपिक खेलों में भारत के लिए निशानेबाजी की व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 19 वर्षीया अवनि लेखरा को बधाई दी। यह गोल्ड है, अवनि लेखरा द्वारा शानदार प्रदर्शन, निशानेबाजी में भारत को पहला पैरालंपिक स्वर्ण पदक दिलाने के लिए, बेहद गर्व आपके शॉट के लिए बहुत-बहुत बधाई।
Gold it is! Brilliant display by @AvaniLekhara to win India its first Paralympic gold medal in shooting. Immensely proud ! Many Congratulations on your shot at history ! #Praise4Para #Tokyo2020
— Abhinav A. Bindra OLY (@Abhinav_Bindra) August 30, 2021
अवनि की स्वर्णिम उपलब्धि पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा, अद्भुत अवनि एक ऐतिहासिक उपलब्धि वह ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बन गई हैं, 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा स्टैंडिंग एसएच-1 पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करना।
Amazing Avani wins🥇for 🇮🇳 !
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) August 30, 2021
A historic achievement as she becomes the only woman in Olympics & Paralympics to win a gold !
• Shooting in 10m AR Standing SH1 Final
• Score of 249.6 creating a Paralympic Record
• Equalling the World Record#Praise4Para @AvaniLekhara pic.twitter.com/Md7pfLX8t2
पूर्व खेल मंत्री और मौजूदा कानून मंत्री किरन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में पहला स्वर्ण पदक जीता, पैरा शूटिंग में भारत का पहला गोल्ड मेडल जीतने के लिए, अवनि लेखरा को मेरी हार्दिक बधाई, हमें आप पर गर्व है अवनि।
India strikes 1st Gold Medal at the #Paralympics #Tokyo2020 !
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) August 30, 2021
My heartiest congratulations to @AvaniLekhara for winning India's first gold medal in Para Shooting. We are so proud of you Avani! pic.twitter.com/oIL8trtRCk