{"_id":"596fb1df4f1c1b1b118b4780","slug":"to-replace-the-no-1-side-you-have-to-be-better-than-them-says-mithali-raj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल से पहले बोलीं मिताली- दुनिया की नंबर वन टीम को हराने के लिए उनसे बेहतर खेलना होगा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सेमीफाइनल से पहले बोलीं मिताली- दुनिया की नंबर वन टीम को हराने के लिए उनसे बेहतर खेलना होगा
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
मिताली राज और हरमनप्रीत कौर
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज ने कहा, गुरुवार को डर्बी में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मात देने के लिए उनकी टीम को अपने खेल के स्तर को ऊंचा उठाकर मुकाबला करना होगा। मिताली ने कहा, हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम में किसी तरह का बदलाव पिच के मिजाज पर निर्भर करेगा। हमारे पास ऑस्ट्रेलिया को लेकर अलग योजनाएं हैं क्योंकि हम उनके खिलाफ मैच खेल चुके हैं।
मिताली ने कहा, हर हार आपको उन बातों को उजागर करने का मौका देती हैं जहां आप आगे सुधार कर सकें। हमारी टीम में भी कुछ कमियां हैं जो अब हमें मालूम हैं। अगले मैच में हम उनमें सुधार करके बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। और ये ऐसा मैच है जिसमें जीत हासिल करके आप फाइनल में पहुंचेंगे।
मिताली ने कहा, ऑस्ट्रेलिया टीम अच्छी है और डिफेंडिंग चैंपियन भी है। उनका प्रदर्शन भी टूर्नामेंट में अच्छा रहा है। उनके खिलाफ जीत हासिल करने के लिए हम अब तक जैसा प्रदर्शन करते आए हैं उससे अच्छा करना होगा। यहां तक कि न्यूजीलैंड के खिलाफ किए प्रदर्शन से भी बेहतर। हमें इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दुनिया की नंबर एक टीम को मात देने के लिए आपको उनसे बेहतर बनना होगा।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान ने कहा, हमने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराया है। पिछला मैच हमारे लिए खराब रहा। किसी भी टीम के लिए एक दिन खराब हो सकता है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच में कोई नाटकीय मोड़ न आए ऐसा हो नहीं सकता।