{"_id":"df64567e-af44-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"time-to-take-some-pressure-off-gambhir-bisla","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो दबाव में खेल रहे हैं गौतम गंभीर?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...तो दबाव में खेल रहे हैं गौतम गंभीर?
कोलकाता/एजेंसी
Updated Sat, 27 Apr 2013 07:45 PM IST
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शुक्रवार को 51 रन की नाबाद पारी खेलने वाले कोलकाता नाइटराइडर्स के ओपनर मनविंदर बिस्ला ने कहा कि अब समय आ गया है कि कप्तान गौतम गंभीर के ऊपर जो दबाव है उसे कम किया जाए।
विज्ञापन
बिस्ला ने कहा, ‘एक बल्लेबाजी यूनिट होने के कारण मेरा मानना है कि हमने गंभीर के ऊपर काफी दबाव बना दिया है। हमने अभी तक टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की है। यदि बल्लेबाज टूर्नामेंट के अहम चरण में अपनी फार्म हासिल कर लें तो गंभीर स्वतंत्र होकर खेल सकते हैं।’
विज्ञापन