{"_id":"688644dd83e8667f58004324","slug":"tilak-varma-to-lead-south-zone-in-duleep-trophy-know-complete-details-2025-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tilak Varma: तिलक वर्मा को मिला काउंटी क्रिकेट में प्रदर्शन का इनाम, अब इस टीम का करेंगे नेतृत्व; जानिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tilak Varma: तिलक वर्मा को मिला काउंटी क्रिकेट में प्रदर्शन का इनाम, अब इस टीम का करेंगे नेतृत्व; जानिए
Sun, 27 Jul 2025 08:55 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 27 Jul 2025 08:55 PM IST
सार
22 वर्षीय तिलक ने भारत के लिए चार वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह शानदार लय में हैं और इंग्लैंड की काउंटी टीम हैम्पशायर के लिए हाल ही में चार पारियों में 100, 56, 47 और 112 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
तिलक वर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा को अगले महीने होने वाली घरेलू सत्र के शुरुआती टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी के लिए दक्षिण क्षेत्र का कप्तान बनाया गया है। 22 वर्षीय तिलक ने भारत के लिए चार वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह शानदार लय में हैं और इंग्लैंड की काउंटी टीम हैम्पशायर के लिए हाल ही में चार पारियों में 100, 56, 47 और 112 रन बना चुके हैं।
साई किशोर और पडिक्कल जैसे स्टार भी टीम में शामिल
रणजी ट्रॉफी फाइनल तक शानदार प्रदर्शन करने वाले केरल के चार खिलाड़ियों ने 16 सदस्यीय टीम में जगह बनाई है। इसमें मोहम्मद अजहरुद्दीन टीम के उपकप्तान होंगे जबकि एम.डी. निधीश, बेसिल एन.पी. और सलमान निसार भी टीम में जगह पाने में सफल रहे। तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन (जो चोटिल ऋषभ पंत के विकल्प के तौर पर इंग्लैंड गए हैं),बाएं हाथ के अनुभवी स्पिनर आर. साई किशोर और मध्यक्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी टीम में हैं।
विजयकुमार करेंगे गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व
भारत ए और कर्नाटक के तेज गेंदबाज विजयकुमार विशक दक्षिण क्षेत्र के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे। पिछले रणजी सत्र में कर्नाटक के लिए 516 रनों के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले आर. स्मरण को स्टैंडबाय (वैकल्पिक खिलाड़ी) के तौर पर शामिल किया गया है। संभवतः ऐसा उस चोट के कारण किया गया है जो उन्हें मई में लगी थी । वह इस चोट के कारण आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
दलीप ट्रॉफी की क्षेत्रीय प्रारूप में वापसी
इस साल दलीप ट्रॉफी की छह टीमों के बीच क्षेत्रीय प्रारूप में वापसी हो रही है। पिछले कुछ साल से इसका आयोजन भारत ए, बी, सी और डी टीमों के साथ होता था। जब यह टूर्नामेंट ए, बी, सी और डी प्रारूप में खेला जाता था, तो सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता टीमों का चयन करते थे, लेकिन अब टीमों का चयन संबंधित क्षेत्रीय चयनकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। यह चार दिवसीय टूर्नामेंट 28 अगस्त से बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ मैदानों में खेला जाएगा। क्वार्टर फाइनल मैचों में उत्तर क्षेत्र का सामना पूर्व क्षेत्र, जबकि मध्य क्षेत्र का सामना पूर्वोत्तर क्षेत्र से होगा। दक्षिण क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिला है।
दक्षिण क्षेत्र की टीम: टी. तिलक वर्मा (कप्तान), मोहम्मद अजहरुद्दीन (उप-कप्तान), तन्मय अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, मोहित काले, सलमान निजार, नारायण जगदीशन, टी. विजय (आंध्र), आर. साई किशोर, तन्मय त्यागराजन, वैशाख विजयकुमार, एमडी. निधीश, रिकी भुई, बेसिल एनपी, गुरजपनीत सिंह, स्नेहल कौथंकर।
स्टैंड-बाय: मोहित रेडकर, आर. स्मरण, अंकित शर्मा, एडेन एप्पल टॉम, आंद्रे सिद्धार्थ, शेख रशीद।