{"_id":"0f64fd4c-4c21-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tight-security-at-m-chinnaswamy-stadium-for-first-indo-pak-t20-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच होगा भारत-पाक मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच होगा भारत-पाक मैच
बेंगलूरु/एजेंसी
Updated Sat, 22 Dec 2012 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच कर्नाटक के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले सीरीज के पहले टी20 मैच के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने इस बहुप्रतिक्षित मैच के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ज्योतिप्रका मिरजी ने बताया कि सेंट्रल आर्म रिजर्व (सीएआर) की 10 टुकड़ियां, कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) की 12 टुकड़ियों के अलावा 2500 पुलिसक र्मियों को मैच के दौरान तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि क्रिसमस के दिन होने वाले टी20 मुकाबले के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मैच के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
श्रीराम सेना संगठन के प्रमुख प्रमोद मुतालिक के मैच को रोकने के लिए किए जाने वाले विरोध प्रर्दन के बारे में पूछने पर मिरजी ने बताया कि ऐसे किसी भी प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी जाएगी और यदि इसके बावजूद कोई प्रदर्शन करेगा तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 के बाद द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज कराई जा रही है, जिसमें दो टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन