{"_id":"5f1be12d8ebc3e63e2368fea","slug":"three-members-of-south-africa-women-cricket-squad-test-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यास शिविर से पहले दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अभ्यास शिविर से पहले दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित
Sat, 25 Jul 2020 01:08 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड के प्रस्तावित दौरे के लिए अभ्यास शिविर से पहले जांच के दौरान तीन सदस्यों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक सहयोगी सदस्य सहित तीनों को शिविर से अलग कर दिया है। शिविर प्रिटोरिया में 27 जुलाई से शुरू होगा।
विज्ञापन
सीएसए से जारी बयान के मुताबिक, ‘ हम पुष्टि कर सकते हैं कि जांच में तीन लोगों को संक्रमित गया है। पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य अब 10 दिनों के लिए पृथकवास में रहेंगे और अभ्यास शिविर में भाग नहीं लेंगे।’ टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों को एक और जांच से गुजरना होगा। दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का इंग्लैंड दौरा सितंबर में प्रस्तावित है।
विज्ञापन