फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Three Goa cricket officials arrested for alleged fraud

टीम इंडिया के मैनेजर रहे समेत 3 अधिकारी गिरफ्तार

Thu, 16 Jun 2016 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
Three Goa cricket officials arrested for alleged fraud
Goa
पिछले साल टीम इंडिया के मैनेजर के रुप में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने वाले बीसीसीआई के अधिकारी समेत 3 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


गोवा पुलिस के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने तीन करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के आरोप में गोवा क्रिकेट संघ के तीन शीर्ष अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गोवा क्रिकेट संघ (जीसीए) के अध्यक्ष चेतन देसाई, सचिव विनोद फाडके और कोषाध्यक्ष अकबर मुल्ला को गिरफ्तार किया गया है।

गोवा पुलिस की अपराध शाखा के इंस्पेक्टर शिवराम वैंगकर ने कहा कि तीनों को पूछताछ के लिए बुलाया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने तीन जून को इनके खिलाफ 3.13 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के संबंध में एफआईआर की थी।


जीसीए के अध्यक्ष देसाई बीसीसीआई की मार्केटिंग कमिटी के अध्यक्ष भी हैं। फाडके 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के मैनेजर रहे थे और साथ ही 2012 में वह अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम के मैनेजर के रुप में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed