{"_id":"678e65f6764b951133052eb1","slug":"thousands-of-youth-reached-llc-ten-10-trials-showed-their-skills-with-ball-and-bat-2025-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LLC TEN-10: एलएलसीटेन-10 के ट्रायल में पहुंचे हजारों युवा, गेंद और बल्ले से दिखाया हुनर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC TEN-10: एलएलसीटेन-10 के ट्रायल में पहुंचे हजारों युवा, गेंद और बल्ले से दिखाया हुनर
Mon, 20 Jan 2025 08:34 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 20 Jan 2025 08:34 PM IST
सार
गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में मोहम्मद कैफ ने युवा खिलाड़ियों में जोश भरा। वहीं, कानपुर में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला पहुंचीं।
विज्ञापन
एलएलसी टेन10
- फोटो : LLC Ten10
विस्तार
एलएलसी और अमर उजाला की ओर से गैलेंट एलएलसीटेन 10 क्रिकेट लीग के ट्रायल का दूसरा चरण रविवार को यूपी के 4 शहरों लखनऊ, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और कानपुर में आयोजित हुआ। पहले चरण की तरह इस ट्रायल में भी हजारों की संख्या में युवा क्रिकेटरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में युवा क्रिकेटरों ने मौके पर पहुंच कर पंजीकरण कराया और टेनिस बॉल से आयोजित ट्रायल में शिरकत की।
विज्ञापन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और लीग के फिटनेस मेंटर मोहम्मद कैफ ने ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में युवा क्रिकेटरों में जोश का दम भरा, वहीं कानपुर में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। लखनऊ में उत्कर्ष कोरइन्वेस्ट के प्रबंध निदेशक सुमन सौरभ ने ट्रायल में क्रिकेटरों का उत्साहवर्धन किया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ और टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के चयनकर्ताओं ने चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाएगी लीग : कैफ
गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में मोहम्मद कैफ ने कहा, जिंदगी में किसी ना किसी खेल से अपने को जोड़ना चाहिए। कोई भी खेल खेलो लेकिन दिल से खेलो। जीवन में इसका फायदा मिलेगा। इस लीग में मेहनत से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा जा सकता है।
गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में मोहम्मद कैफ ने कहा, जिंदगी में किसी ना किसी खेल से अपने को जोड़ना चाहिए। कोई भी खेल खेलो लेकिन दिल से खेलो। जीवन में इसका फायदा मिलेगा। इस लीग में मेहनत से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा जा सकता है।
कैफ ने कहा कि दूर- दूर से खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेने आए हैं जो उनके जज्बे को दर्शाता है। खिलाड़ियों की प्रतिभा परखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनके पिता जी आज भी प्रतिदिन सुबह अमर उजाला पढ़ते हैं। जब वह अपने शहर में खेलते थे तो अमर उजाला में अपनी कवरेज देखकर बहुत उत्साहित होते थे। खिलाड़ियों ने इस दौरान कैफ के साथ सेल्फी भी ली। ट्रायल का तीसरा चरण आगरा और मेरठ में 21 जनवरी को होगा।
कानपुर में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि लीग के जरिये प्रतिभाओं को मंच देना और खिलाड़ियों का भविष्य तैयार करना सराहनीय कार्य है। खेल के माध्यम से खिलाड़ी वर्तमान में खेल कोटे से सरकारी नौकरी भी प्राप्त कर रहे हैं।