{"_id":"59c20be34f1c1b37688b57e4","slug":"thousands-of-people-in-the-queue-for-indvaus-match-ticket-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वन-डे के लिए इस वजह से एक दिन पहले बंद हुई टिकटों की बिक्री","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वन-डे के लिए इस वजह से एक दिन पहले बंद हुई टिकटों की बिक्री
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
होलकर स्टेडियम, इंदौर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में 24 सितंबर को होने वाले तीसरे वन-डे को लेकर टिकटों के लिए मारामारी होने लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हजारों क्रिकेट प्रेमी रात से ही कतारों में लगे रहे। दर्शकों की भारी भीड़ देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एक दिन पहले ही टिकटों की बिक्री रोक दी। प्रशासन ने इसके लिए महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का हवाला दिया।
विज्ञापन
इस मामले में एक अफसर ने मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के अधिकारियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'होलकर स्टेडियम के कैश काउंटर के बाहर रात 10 बजे बड़ी संख्या में टिकट खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी। टिकट की बिक्री का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक का तय किया गया था। भीड़ में महिलाएं और युवतियां भी शामिल रही। कुछ महिलाएं ऐसी भी रही, जो अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ रात से ही कतारों में लग गयी थी।'
विज्ञापन
पढ़ेंः- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस वन-डे मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा
उन्होंने आगे कहा, 'हम महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। लिहाजा हमने एमपीसीए से कहा कि वह टिकटों की बिक्री का कार्यक्रम मंगलवार रात तक खत्म कर दे। पहले इन टिकटों की बिक्री 18 से 20 सितंबर तक किये जाने का फैसला किया गया था। होलकर स्टेडियम की दर्शक क्षमता देश के दूसरे क्रिकेट स्टेडियमों के मुकाबले कम है। बिक्री को उपलब्ध टिकटों की संख्या के मुकाबले इनकी मांग चार गुना ज्यादा है।'
विज्ञापन
भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिये एमपीसीए ने एक टिकटिंग एजेंसी की वेबसाइट के जरिये 16 सितंबर को टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की थी। तब मैच के 808 टिकट ही बुक हुए थे क्योंकि वेबसाइट में तकनीकी दिक्कतें आने लगीं थी। इसके बाद टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग बंद करते हुए तय किया गया था कि इस मुकाबले के सभी बाकी टिकट कैश काउंटरों के जरिये ही बेचे जायेंगे।
पढ़ेंः- पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, धोनी 2023 का वर्ल्ड कप भी खेलेंगे
एमपीसीए के सचिव मिलिंद कनमड़ीकर ने बताया कि लगभग 28,500 दर्शकों की क्षमता वाले होलकर स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिये करीब 20,000 टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध रखे गये हैं। मगर क्रिकेटप्रेमियों के भारी उत्साह के कारण इनकी मांग काफी ज्यादा है। बता दें कि इससे पहले खबर थी कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में 24 सितंबर को होने वाले पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।