{"_id":"5b1a18b14f1c1bac6e8b6bbc","slug":"these-are-the-some-reasons-why-sachin-tendulkar-son-arjun-get-selected-in-under-19-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 5 कारणों से सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का हुआ टीम इंडिया में सिलेक्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इन 5 कारणों से सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का हुआ टीम इंडिया में सिलेक्शन
Sat, 09 Jun 2018 08:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jun 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुरुवार का दिन सचिन तेंदुलकर के लिए बेहद खास था। 'भारत रत्न' तेंदुलकर के बेटे को श्रीलंका दौरे के लिए अंडर-19 टीम इंडिया में शामिल किया गया। यह पहला मौका था जब 18 वर्षीय अर्जुन को भारतीय टीम की अंडर 19 टीम में जगह मिली। आइए आपको बताते हैं कि साधारण प्रदर्शन करने वाले अर्जुन, आखिर कैसे अंडर-19 टीम में जगह बनाने में सफल हुए।
2 of 7
पिछले आकड़ों पर नजर डाले तो कूच बिहार ट्रॉफी में अर्जुन ने बेहद साधारण प्रदर्शन किया था। उस टूर्नामेंट में विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में वह 43वें स्थान पर थे, बावजूद इसके अंडर-19 टीम में उनका चयन चौंकाता है।
3 of 7
- फोटो : File
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडर-19 टीम चुने जाने के बाद चयनकर्ता समिती से जुड़े एक सूत्र से जब अर्जुन के चयन पर सवाल पूछा गया तो इसकी वजह साफ हो गई। 24 सितंबर 1999 को जन्में अठारह वर्षीय अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और लोअर ऑर्डर बैट्समैन हैं। ऊंचा कद उन्हें एक खांटी तेज गेंदबाज बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनित अंडर-19 टीम में अर्जुन एकमात्र विशुद्ध तेज गेंदबाज है, उन्होेंने 15 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। अर्जुन से ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज या तो स्पिनर्स हैं या फिर ऑलराउंडर। अजय देव गौड (33 विकेट) पूर्ण रूप से ऑलराउंडर हैं। अजय धीमी गति के मीडियम पेसर ऐसे में जेन्यूइन पेसर अर्जुन टीम में अपनी अलग पहचान रखते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
अभी हाल ही में वेस्ट और साउथ जोन के जोनल मैच उना में हुए। इन मैचों में अर्जुन ने शानदार खेल दिखाया। एक मैच में 37 रन देकर 4 विकेट अपने नाम करने वाले जूनियर तेंदुलकर ने 3 विकेट एक ही स्पेल में लिए थे। इन जोनल मैच में अर्जुन ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से चयनकर्ताओं को अपनी ओर ध्यान दिलाया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।