{"_id":"66caa882-6f73-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"there-is-a-conspiracy-to-keep-pakistan-cricket-isolated-pcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक क्रिकेट के खिलाफ हो रही है साजिशः पीसीबी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक क्रिकेट के खिलाफ हो रही है साजिशः पीसीबी
कराची/एजेंसी
Updated Tue, 05 Feb 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष जका अशरफ का मानना है कि कुछ लोग पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग रखने की साजिश रच रहे हैं। अशरफ ने कहा कि मैं जानता हूं कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग रखने की साजिश की जा रही है। लेकिन हमने उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा है और हमें इस बात का पूरा विश्वास है कि हम सुपर लीग (पीएसएल) टी20 का आयोजन करेंगे जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान की फिर पहचान बनेगी।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इस षडयंत्र के पीछे कौन लोग हैं लेकिन उन्होंने कहा कि सुपरलीग के आयोजन के लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि कुछ लोगों को लगता है कि पीएसएल आयोजित नहीं हो पाएगा लेकिन पीसीबी ने उम्मीद नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
पीसीबी अध्यक्ष ने माना कि पाकिस्तानी क्रिकेट मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय टीम ने यहां 2009 से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है और कोई टीम यहां आने की इच्छुक नहीं है। यह हमारे लिए मुश्किल स्थिति है। पीएसएल के प्रबंध निदेशक सलमान बट्टा ने कहा था कि वह पीएसएल के लिए दुनियाभर के 50 खिलाड़ियों के साथ करार कर चुके हैं। अब इन खिलाड़ियों को पीएसएल में खेलने के लिए अपने बोर्डों से अनापत्ति प्रमाण पत्र की जरूरत है।
विज्ञापन