मिताली को मिली ICC वर्ल्ड कप-11 की कमान, 3 भारतीय खिलाड़ी टीम में हुईं शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम भले ही सफलता हासिल नहीं कर पाई लेकिन आईसीसी ने सोमवार को टूर्नामेंट की टीम की घोषणा की। टीम की कमान टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज को सौंपी गई है। टीम में मिताली सहित तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। कप्तान मिताली के अलावा हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा टीम को आईसीसी ने टीम में जगह दी है। टीम में विश्वचैंपियन इंग्लैंड के पांच, उपविजेता भारत और दक्षिण अफ्रीका के तीन-तीन और ऑस्ट्रेलिया की एक खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है।
The Team of the ICC Women's World Cup 2017 has been announced! #WWC17https://t.co/ApWRwuffGG pic.twitter.com/YRMQ3lTT3V
विज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) July 24, 2017
टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी इंग्लैंड की टूर्नामेंट में 410 रन बनाने वाली टैमसिन बीमॉन्ट को दी है। उनके साथ पारी की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोलवार्ड्ट करेंगी। लौरा ने विश्वकप में 324 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी टीम की कप्तान बनाई गई भारत की मिताली राज को दी गई। मिताली ने टूर्नामेंट में 409 रन बनाए। वह विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर रहीं।
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी को दी गई। पैरी ने विश्वकप में सबसे ज्यादा पांच अर्धशतक जड़ हैं। उन्होंने 404 रन बनाने के अलावा 9 विकेट भी हासिल किए।
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी इंग्लैंड की विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर को मिली है। सारा ने विश्वकप में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और विकेट के पीछे चार कैच और 2 स्टंपिंग सहित कुल 6 शिकार किए। वो टूर्नामेंट की सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज रहीं।
छठे नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी टीम इंडिया की शेरनी हरमनप्रीत कौर को दी गई है। हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 115 गेंद पर 171 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को फाइनल का टिकट दिलाया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 359 रन बनाने के साथ-साथ अपनी स्पिन गेंदबाजी के जरिए 5 विकेट भी हासिल किए।
सातवें नंबर पर पर भी जिम्मेदारी भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को मिली है। दीप्ति विश्वकप में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज रहीं। उन्होंने 12 विकेट हासिल करने के अलावा बल्ले
से भी शानदार प्रदर्शन किया और 216 रन बनाए।
आठवें और नवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजों मैरिजैन कैप और डेनवेन डेन वेन नीकर्क को जगह मिला है। कैंप ने विश्वकप में 13 और नेकरेक ने 15 विकेट हासिल किए। नेकरेक ने बल्ले से 99 रन भी बनाए।
दसवें नंबर पर इंग्लैंड को विश्वचैंपियन बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाली एन्या श्रबसोल को जगह मिली है। फाइनल में 46 रन देकर 6 विकेट हासिल करने वाली श्रबसोल ने विश्वकप में 12 विकेट हासिल किए।
ग्यारहवें नंबर पर इंग्लैंड की स्पिनर एलेक्स हार्टले को जगह मिली है। हार्टले ने विश्वकप में 10 विकेट हासिल कर अपनी टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका अदा की है।
इंग्लैंड की ऑलराउंडर नताली स्कीवर को टीम का 12वां खिलाड़ी बनाया गया है। स्कीवर ने टूर्नामेंट में 369 रन बनाने के अलावा 7 विकेट भी हासिल किए। फाइनल में उनकी 51 रन की पारी की बदौलत ही इंग्लैंड 228 रन के स्कोर तक पहुंच सका था।
T Beaumont
— ICC (@ICC) July 24, 2017
L Wolvaardt
M Raj (C)
E Perry
S Taylor (wk)
H Kaur
D Sharma
M Kapp
D van Niekerk
A Shrubsole
A Hartley
N Sciver #WWC17 pic.twitter.com/ThyJeds5HK
टीम इस प्रकार है, टैमसिन बीमाउंट(इंग्लैंड), लौरा वोलवार्ड्ट(दक्षिण अफ्रीका), मिताली राज(भारत), एलिस पैरी(ऑस्ट्रेलिया), सारा टेलर(इंग्लैंड), हरमनप्रीत कौर(भारत), दीप्ति शर्मा( भारत), मैरिजैन कैप(दक्षिण अफ्रीका), डेन वेन नीकर्क (दक्षिण अफ्रीका) एन्या श्रबसोल(इंग्लैंड), एलेक्स हार्टले(इंग्लैंड), नताली स्कीवर(इंग्लैंड)