{"_id":"20b911d0-bf28-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"the-shamed-trio-of-sreesanth-chandila-and-chavan-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों क्रिकेटरों ने कबूल किया गुनाह, रो पड़ा श्रीसंत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीनों क्रिकेटरों ने कबूल किया गुनाह, रो पड़ा श्रीसंत
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2013 08:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के अनुसार, तीनों गिरफ्तार क्रिकेटरों ने अपना गुनाह कबूल लिया है। अंकित ने सबसे पहले गुनाह कबूला। जबकि तेज गेंदबाज श्रीसंत पूछताछ में कहता रहा कि उससे बड़ी गलती हो गई है।
विज्ञापन
इस दौरान वह कई बार रोया। श्रीसंत को अजीत और अंकित से अलग रखा गया है। सभी से अलग-अलग बैठाकर पूछताछ की गई है।
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव (स्पेशल सेल) ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को भी कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं।
पुलिस ने क्रिकेटरों और बुकीज को पांच दिन के रिमांड पर ले रखा है। वह आईपीएल के करीब 14-15 मैचों को संदेह की नजर से देख रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, श्रीसंत बहुत ज्यादा सदमे में है। उसने पूछताछ में बताया कि उसे जीजू जनार्दन ने फंसाया है।
वहीं, अजीत चंदीला पूछताछ के दौरान बहुत कम बोल रहा है। अंकित अंग्रेजी भाषा में सवालों के जवाब देता है।
एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि बुकी चंद्रेश पटेल उर्फ चांद ने आईपीएल शुरू होते ही बुकीज से संपर्क करना शुरू कर दिया था। चांद क्रिकेटर से बुकी बने अमित सिंह को पहले से जानता है।
विज्ञापन
अमित ने चंदीला से संपर्क किया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चंद्रेश, मनन और अमित सिंह काफी पहले चंदीला के संपर्क में आ गए थे।
पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि शुक्रवार को कई जगहों से कुछ बुकीज को उठाया गया है। हालांकि, पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार करने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि दिल्ली पुलिस की कई टीमें अहमदाबाद, दिल्ली, गुजरात, कोलकाता और दक्षिण भारत के कई शहरों में दबिश दे रही हैं।
गुड़गांव के मानेसर में हुई थी मुलाकात
चंद्रेश उर्फ चांद की अजीत से पहली मुलाकात छह अप्रैल को गुड़गांव के मानेसर के एक कंट्री क्लब में हुई थी। अजीत ने बताया कि उसे दिल्ली से गाड़ी में बैठाकर कंट्री क्लब ले जाया गया था।
वहां चंदीला ने च्रंद्रेश से कहा था कि वह एक ओवर फिक्सिंग के लिए 20 लाख रुपये लेगा। वह एक ओवर में दो या उससे ज्यादा रन देगा।
इस मीटिंग में चंद्रेश ने चंदीला से और क्रिकेट खिलाड़ियों को भी फिक्सिंग के लिए तैयार करने के लिए कहा था। यहां पर चंदीला ने दो विदेशी खिलाड़ियों के नाम सुझाए थे।
पार्टी में नहीं आए विदेशी क्रिकेटर
विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्ताव ने बताया कि दूसरी पार्टी आठ अप्रैल को जयपुर में हुई थी। इसमें चंदीला ने अंकित को बुलाया था।
वहां चंदीला ने अंकित को फिक्सिंग में शामिल होने के लिए तैयार कर लिया था। विदेशी खिलाड़ी कूपर समेत सिद्धार्थ इस पार्टी में नहीं आए थे। आरोपी सिद्धार्थ, कूपर और एक अन्य विदेशी खिलाड़ी को भी बुलाना चाहते थे।