फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   The Hundred: Big benefit to ECB from investment of four IPL teams in 'The Hundred', help of 470 million pounds

The Hundred: चार आईपीएल टीमों के 'द हंड्रेड' में निवेश से ईसीबी को बड़ा फायदा, 470 मिलियन पाउंड की हुई मदद

Fri, 14 Feb 2025 10:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 14 Feb 2025 10:55 AM IST
सार

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ( मुंबई इंडियंस के मालिक), जीएमआर समूह (दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक), संजीव गोयनका की आरपीएसजी (लखनऊ सुपर जाइंट्स के मालिक) और सन टीवी नेटवर्क (सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक) ने आठ टीमों में से चार के सारी हिस्सेदारी खरीद ली है।
 

विज्ञापन
The Hundred: Big benefit to ECB from investment of four IPL teams in 'The Hundred', help of 470 million pounds
द हंड्रेड - फोटो : Twitter The Hundred

विस्तार

आर्थिक अड़चनों का सामना कर रहे इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लबों को काफी मदद मिलने जा रही है चूंकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड चार मशहूर आईपीएल टीमों के निवेश की मदद से ‘द हंड्रेड’ लीग की आठ टीमों में हिस्सेदारी बेचकर 975 मिलियन पाउंड जुटाने में कामयाब रहा है।इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ‘द हंड्रेड’ की टीमों में निजी विशेषज्ञता और निवेश को सुरक्षित करने के लिए प्रक्रिया के अंतिम चरण में आठ पक्षों के साथ विशिष्टता समझौता किया है ।
विज्ञापन


मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (मुंबई इंडियंस के मालिक), जीएमआर समूह (दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक), संजीव गोयनका की आरपीएसजी (लखनऊ सुपर जाइंट्स के मालिक) और सन टीवी नेटवर्क (सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक) ने आठ टीमों में से चार के सारी हिस्सेदारी खरीद ली है।
विज्ञापन


इन सभी का कुल निवेश करीब 300 पाउंड है जो हिस्सेदारी की बिक्री के माध्यम से जुटाए गए मूल्यांकन का लगभग 30 प्रतिशत है। अन्य निवेशकों में सत्या नडेला (माइक्रोसाफ्ट), सुंदर पिचाइ ( गूगल), शांतनु नारायण ( एडोब) और सत्यन गजवानी ( सह संस्थापक एमएलसी ) के समर्थन वाली क्रिकेट इंवेस्टर होल्डिंग्स लिमिटेड शामिल है जो अब लंदन स्पिरिट्स की सह मालिक भी है । हिस्सेदारी खरीदने के लिये इस समूह ने अधिकतम 144.5 मिलियन पाउंड खर्च किये हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस 975 मिलियन पाउंड में से ईसीबी ने काउंटी, जमीनी स्तर और मनोरंजक क्रिकेट के विकास के लिए 520 मिलियन पाउंड की भारी भरकम रकम खर्च करने की योजना बनाई है। वहीं 50 मिलियन पाउंड को जमीनी स्तर और मनोरंजक क्रिकेट के लिए निर्धारित किया गया है, 18 इंग्लिश काउंटी टीमों को 470 मिलियन पाउंड का हिस्सा मिलेगा, जिसमें उन क्लबों के लिए बड़ा हिस्सा आवंटित किया जाएगा जिनके पास ‘ द हंड्रेड ’ में टीम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed