{"_id":"6752e6930168d1972702eadb","slug":"the-floodlights-at-the-adelaide-oval-went-off-twice-in-an-over-bowled-by-harshit-rana-during-ind-vs-aus-match-2024-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: एडिलेड ओवल में मैच के दौरान चार मिनट के अंदर दो बार बिजली हुई गुल, 'राणा जी' हुए परेशान, VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: एडिलेड ओवल में मैच के दौरान चार मिनट के अंदर दो बार बिजली हुई गुल, 'राणा जी' हुए परेशान, VIDEO
Fri, 06 Dec 2024 05:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 06 Dec 2024 05:27 PM IST
सार
भारत को पहली पारी में समेटने के बाद पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई पारी के 18वें ओवर में यह घटना घटी। सबसे पहले भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर 52 मिनट पर पहली बार बिजली गई जो दो मिनट बाद यानी तीन बजकर 54 मिनट पर आई।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : X
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक अजीब घटना देखने मिली। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 18वें ओवर में दो बार एडिलेड ओवल मैदान की बिजली दो बार गुल हो गई जिससे मैदान कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा हालांकि, इससे परेशान हुए और अपना गुस्सा व्यक्त करने से खुद को नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
भारत को पहली पारी में समेटने के बाद पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई पारी के 18वें ओवर में यह घटना घटी। सबसे पहले भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर 52 मिनट पर पहली बार बिजली गई जो दो मिनट बाद यानी तीन बजकर 54 मिनट पर आई। इसके बाद बिजली तीन बजकर 55 मिनट पर दोबारा चली गई और कुछ मिनट बाद आई। इससे खेल तो प्रभावित हुआ ही, लेकिन भारतीय खिलाड़ी अचरज में पड़ गए क्योंकि मैदान पर अंधेरा छा गया।
मैच में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर भी इस बारे में बात करने से खुद को नहीं रोक सके। कमेंटेटर ने कहा, 'लगता है कि किसी ने बिजली का स्विच बंद कर दिया है।' दो बार बिजली जाने से दर्शक भी हैरान रह गए थे। हालांकि, मैच में फिर बाधा नहीं आई और बिना किसी रुकावट के पहले दिन का खेल पूरा हुआ।
The lights went out twice in quick succession at Adelaide Oval, but play has resumed. #AUSvIND pic.twitter.com/u6Jtd39Utc
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2024
मैच में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर भी इस बारे में बात करने से खुद को नहीं रोक सके। कमेंटेटर ने कहा, 'लगता है कि किसी ने बिजली का स्विच बंद कर दिया है।' दो बार बिजली जाने से दर्शक भी हैरान रह गए थे। हालांकि, मैच में फिर बाधा नहीं आई और बिना किसी रुकावट के पहले दिन का खेल पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैच देखने रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे दर्शक
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारी संख्या में दर्शक मुकाबला देखने पहुचे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके आंकड़े जारी किए जिसके अनुसार, शुरुआती दिन डे-नाइट टेस्ट देखने कुल 36225 दर्शक स्टेडियम पहुंचे जो एक रिकॉर्ड है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार पिछला रिकॉर्ड 2011-12 की सीरीज के दौरान 35,081 दर्शकों का था जिसमें मेजबान टीम ने भारत का 4-0 से सूपड़ा साफ किया था।

पहले दिन का खेल समाप्त
एडिलेड डे नाइट टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम अपनी पहली पारी में महज 180 रन पर सिमट गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बना लिए। फिलहाल मार्नश लाबुशेन 20 रन और नाथन मैकस्वीनी 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी भारत से 94 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र झटका उस्मान ख्वाजा के रूप में लगा। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने स्लिप में कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके।