फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   The Board of Control for Cricket in India BCCI invites applications for batting bowling and fielding coaches at NCA

NCA: बीसीसीआई ने एनसीए के लिए मांगे आवेदन, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बल्लेबाजी-गेंदबाजी और फील्डिंग कोच की दरकार

Sun, 22 Aug 2021 01:05 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 22 Aug 2021 01:05 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कोच के लिए आवेदन मांगे हैं। एनसीए में इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 सितंबर है। 

विज्ञापन
The Board of Control for Cricket in India BCCI invites applications for batting bowling and fielding coaches at NCA
बीसीसीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोविड के प्रकोप को देखते हुए बीते साल बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में 11 कोचों के वार्षिक अनुबंध को नवीनीकृत नहीं किया था। जिनमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके पांच खिलाड़ी रमेश पवार, शिवसुंदर दास, ऋषिकेश कानित्कर, सुब्रतो बनर्जी और सुजीत सोमसुंदर शामिल थे। वहीं अब बीसीसीआई ने एनसीए के लिए बल्लेबाजी-गेंदबाजी और फील्डिंग कोच आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट के प्रमुख के पद के लिए आवेदन करने की समय सीमा 31 अगस्त तक बढ़ाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच के अलावा एनसीए में क्रिकेट शिक्षा के प्रमुख पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 सितंबर मुकर्रर की गई है। जिसके चलते यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि एनसीए कोविड की दोनों लहर और लॉकडाउन के कारण निष्क्रियता के संक्षिप्त समय के बाद पूरी तरह से फिर काम करने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल  ही में एनसीए ने क्रिकेट कोचों के लिए स्तर 2 का हाईब्रिस कोर्स आयोजित किया जिसमें प्रतिभागी के तौर पर भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान, और युसूफ पठान, पूर्व ओपनर और चयनकर्ता देवांग गांधी, अभिषेक नायर, अशोक डिंडा, परवेज रसूल और नमन ओझा शामिल हुए। आठ दिन आनसाइट कोर्स के बाद इरफान पठान ने क्रिकट्रैकर से बात करते हुए कहा था कि पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ एनसीए में मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे थे।  


राहुल द्रविड़ इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने एनसीए में क्रिकेट प्रमुख के पद के लिए आवेदन किया है। उनके इस आवेदन से यह स्पष्ट हो गया कि वह राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री की जगह नहीं लेंगे। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदक की उम्र 60 साल तय की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed