फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   The Board of Control for Cricket in India bcci has written to icc to not recognise Kashmir Premier League

अपील: बीसीसीआई ने आईसीसी को लिखा पत्र, कहा- कश्मीर प्रीमियर लीग को न दी जाए मान्यता

Mon, 02 Aug 2021 08:18 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 02 Aug 2021 08:18 AM IST
सार

बीसीसीआई ने आईसीसी से पत्र लिखकर कहा है कि उसे कश्मीर प्रीमियर लीग को मान्यता नहीं देनी चाहिए। पाकिस्तान का यह घरेलू टूर्नामेंट 6 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। 

विज्ञापन
The Board of Control for Cricket in India bcci has written to icc to not recognise Kashmir Premier League
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को पत्र लिखकर कहा है कि कश्मीर प्रीमियर लीग को मान्यता नहीं दी जाए। पाकिस्तान का यह घरेलू टी-20 टूर्नामेंट 6 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने केपीएल का आयोजन कश्मीर में न कराने के लिए आईसीसी को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


इससे पहले बीते शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उसके आंतरिक मामलों में दखल देने के लिए बीसीसीआई से नाराजगी जाहिर की। यह उन रिपोर्ट में शामिल था जिसमें कहा गया था कि भारतीय बोर्ड कुछ विदेशी खिलाड़ियों को लीग में शामिल होने से रोक रहा है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हर्शल गिब्स की इस टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्हें केपीएल में खेलने को लेकर धमकी दी गई। 
विज्ञापन


गिब्स ने कहा, उनसे ऐसा कहा गया है कि अगर वह कश्मीर प्रीमियर लीग में खेलते हैं तो उन्हें क्रिकेट से संबंधित किसी भी काम के लिए भारत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, अब बीसीसीआई ने भी इस मामले पर आईसीसी का दरवाजा खटखटाया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की शिकायत का आधार कश्मीर में मौजूदा स्थिति को विवादित क्षेत्र के रूप में मानता है। बीसीसीआई ने तर्क दिया है कि क्या ऐसे जगह पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा सकता है जो दोनों देशों के बीच लंबे समय से विवाद का केंद्र रहा हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed