Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   The Australian media has stirred up another controversy with Ravindra Jadeja during Press Conference

BGT: विराट के बाद जडेजा के पीछे पड़ा ऑस्ट्रेलियाई मीडिया, अंग्रेजी में जवाब नहीं देने का लगाया झूठा आरोप

Sat, 21 Dec 2024 04:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Dec 2024 04:00 PM IST
सार

जडेजा ने भारत के पहले अभ्यास सत्र के बाद प्रेस को संबोधित किया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस अच्छे से हुई और जडेजा फिर अभ्यास के लिए लौट गए। उसी समय एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने गुस्सा करने लगा और उसका आरोप था कि जडेजा ने अंग्रेजी में उसके सवाल का जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
The Australian media has stirred up another controversy with Ravindra Jadeja during Press Conference
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेटरों के साथ ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। एयरपोर्ट पर विराट कोहली के साथ हुआ विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि मेलबर्न में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर अजीब आरोप लगाए। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने दावा किया है कि जडेजा ने अंग्रेजी में उनके सवालों का जवाब देने से इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर पर भड़का ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार
जडेजा ने भारत के पहले अभ्यास सत्र के बाद प्रेस को संबोधित किया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस अच्छे से हुई और जडेजा फिर वापस लौट गए। उसी समय एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार गुस्सा करने लगा और उसका आरोप था कि जडेजा ने अंग्रेजी में उसके सवाल का जवाब नहीं दिया। भारत के मीडिया मैनेजर ने यह समझाने का प्रयास किया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्य रूप से भारतीय मीडिया के लिए आयोजित की गई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार इस स्पष्टीकरण को स्वीकार करने को तैयार नहीं दिखे। रिपोर्टर को भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर पर भड़कते हुए देखा गया, जिससे मामला और बिगड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किस तरह हुआ विवाद?
प्रेस कॉन्फ्रेंस जब खत्म हो रही थी उसी वक्त ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का एक रिपोर्टर खड़ा हुआ और उसने कहा, 'अंग्रेजी में एक सवाल पूछना था?' इस पर भारतीय टीम के मैनेजर ने कहा, 'सॉरी, हमारे पास अब समय नहीं है। आप देख रहे हैं कि टीम बस इंतजार कर रही है।' ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने फिर कहा, 'क्या हम एक सवाल अंग्रेजी में नहीं पूछ सकते?' फिर मैनेजर ने जवाब दिया, 'यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्य तौर पर भारतीय मीडिया के लिए आयोजित की गई थी।' इस पर ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार बौखला गया।
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद कुछ भारतीय पत्रकारों ने भी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के आरोपों को निराधार बताया। एक पत्रकार ने अपने एक्स अकाउंट पर इस मामले को लेकर पोस्ट किया। उस पत्रकार ने लिखा, पहली बात तो यह कि अंग्रेजी में सवाल को नहीं ठुकरा गया क्योंकि ऐसा हुआ ही नहीं। अगर जडेजा हिंदी में बात कर भी रहे थे तो यह ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह उसे ट्रांसलेट करें। क्या हम भारत दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से हिंदी में जवाब देने की अपेक्षा कर सकते हैं?

कोहली ने लगाई थी क्लास
इससे पहले, कोहली के साथ भी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का विवाद हुआ था। कोहली का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार से बहस करते दिख रहे थे।यह वीडियो मेलबर्न एयरपोर्ट का था। कोहली अपने निजी जीवन को सुर्खियों से दूर रखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह कई बार पत्रकारों को बच्चों वामिका और अकाय से दूर रहने के लिए कह चुके हैं। ऐसे में कथित तौर पर विराट ऑस्ट्रेलियाई मीडिया द्वारा उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को मीडिया द्वारा कैप्चर किए जाने से खुश नहीं थे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों को उन्हें और उनके बच्चों को कैमरे में कैद करते देख कोहली कथित तौर पर अपना आपा खो बैठे। हालांकि, बाद में पता चला कि यह केवल एक गलतफहमी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed