फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   The Ashes: Ben Stokes was terrified of getting the tablet stuck in his throat before england vs australia ashes clash

The Ashes: टेबलेट गले में फंसने से बुरी तरह डर गए थे बेन स्टोक्स, फिर हुआ कुछ ऐसा...

Mon, 29 Nov 2021 11:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Nov 2021 11:16 PM IST
सार

स्टोक्स इस सीरीज के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। इस 30 साल के ऑलराउंडर ने जुलाई में ब्रेक से पहले मानसिक स्वास्थ्य का हवाला दिया था।

विज्ञापन
The Ashes: Ben Stokes was terrified of getting the tablet stuck in his throat before england vs australia ashes clash
बेन स्टोक्स - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने खुलासा किया है कि एक टेबलेट गले में फंस जाने के कारण वह बुरी तरह डर गए थे कि अब उनका अंत निकट आ गया है। आठ दिसंबर से शुरू हो रही एशेज शृंखला से पहले स्टोक्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य कारणों और ऊंगली में फ्रेक्चर के कारण ब्रेक लिया था।
विज्ञापन


‘डेली मिरर’ के लिए अपने कॉलम में स्टोक्स ने इस भयावह अनुभव का जिक्रकिया लेकिन यह नहीं बताया कि घटना कब और कहां हुई। उन्होंने लिखा, ‘मैंने एक गोली ली थी जो मेरे गले की नली में फंस गई और मुझे उसे बाहर निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ी। जब तक वह बाहर नहीं निकली, मुझे लगा कि अंत निकट आ गया है। मैं कमरे में अकेला था और सांस भी नहीं ले पा रहा था। धीरे धीरे वह गल गई लेकिन मैं बहुत डर गया था। टीम डॉक्टर मुझे देखने आई और उन्होंने बताया कि क्या हुआ था। ’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया था ब्रेक
स्टोक्स इस सीरीज के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। इस 30 साल के ऑलराउंडर ने जुलाई में ब्रेक से पहले मानसिक स्वास्थ्य का हवाला दिया था। इसके साथ ही उन्होंने उंगली की सर्जरी भी कराई थी। इससे भी वह रिकवर हो रहे हैं।




एशेज फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पास
इंग्लैंड की टीम नए कप्तान के कम अनुभव का फायदा उठा सकती है। हालांकि, फिलहाल एशेज ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास है। उन्होंने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराया था। इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया में पिछले दो एशेज टूर में हार मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed