थाईलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 में रचा इतिहास, तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड की महिला टीम ने टी-20 क्रिकेट में बड़ा कारनामा कर दिया है। शनिवार को नीदरलैंड को हराकर टीम ने अपनी लगातार 17वीं जीत दर्ज की। इसी के साथ थाईलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के लगातार 16 मैच जीतने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
अब थाईलैंड की महिला टीम टी-20 क्रिकेट में लगातार सबसे अधिक मैच जीतने वाली टीम बन गई है। नीदरलैंड को 8 विकेट से हराकर थाईलैंड ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसे बड़ी टीमों को भी पीछे छोड़ दिया।
Most consecutive wins in all of T20I cricket:
— ICC (@ICC) August 11, 2019
THAILAND WOMEN: 17 👏
Australia Women: 16
Zimbabwe Women: 14*
England Women: 14
New Zealand & Australia Women: 12https://t.co/XU54CmaISv
थाईलैंड की टीम अब लगातार 10 या उससे अधिक मैच जीतने वाली पांचवीं टीम बन गई है। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, ज़िम्बाब्वे और न्यूजीलैंड की टीमें ये कारनामा कर चुकी हैं।
इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की टीम सबसे आगे है, उसने दो बार लगातार 10 या उससे अधिक मैच जीते हैं। हालांकि अगर ज़िम्बाब्वे की टीम अपने अगले चार मुकाबले जीत लेती है तो वो थाईलैंड ले लगातार 17 जीतों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
इस वक्त थाईलैंड की टीम नीदरलैंड में आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के साथ चतुष्कोणीय श्रृंखला खेल रही है और उसकी निगाह आगामी टी-20 क्वालीफ़ायर टूर्नामेंट पर है।
A world record 17th T20I win in a row for Thailand.
— Cricket Thailand (@ThailandCricket) August 10, 2019
Most important are the last two of those wins, vs IRE & NED, who Thailand will face in Group B of the T20 World Cup qualifier, starting Aug 31 pic.twitter.com/osXsfINNWf