{"_id":"e0476a6a-4cc8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tendulkar-has-decided-to-retire-from-oneday-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन ने वनडे क्रिक्रेट से संन्यास का ऐलान किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन ने वनडे क्रिक्रेट से संन्यास का ऐलान किया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 23 Dec 2012 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले 23 वर्षों से रिकार्डों का अंबार लगाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने पिछले कुछ समय से फार्म में आ रही गिरावट के मद्देनजर रविवार को एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
सचिन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को लिखे एक पत्र में वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। सचिन ने कहा कि अब वह वनडे से खुद को अलग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सचिन का यह फैसला पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन की घोषणा से ठीक पहले आया है।
इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से सचिन पर लगातार सवाल उठ रहे थे। इस सिलसिले में उनकी चयनकर्ताओं से भी बात हुई थी।
सचिन ने पाकिस्तान के ही खिलाफ 1989 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उसके बाद से वह लगातार सफलता के शिखर पर चढ़ते गए और उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का महाशतक पूरा करने की अनोखी उपलिब्ध भी हासिल की।
विज्ञापन
इनमे से 49 शतक वनडे और 51 शतक टेस्ट क्रिकेट में लगाए हैं। सचिन ने कुल 463 वनडे मैच खेलकर विश्व में सर्वाधिक 18426 रन बनाए हैं, जिनमें 49 शतकों के साथ 96 अर्द्धशतक भी शामिल हैं।