{"_id":"e2614938-7d1a-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"tendulkar-can-leave-behind-hobbs-hundreds-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाब्स के शतकों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ सकते हैं तेंदुलकर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हाब्स के शतकों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ सकते हैं तेंदुलकर
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Fri, 22 Feb 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर के लिये जैक हाब्स के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 199 शतकों के रिकॉर्ड तक पहुंचना तो नामुमकिन है लेकिन यह भारतीय बल्लेबाज शुक्रवार से शुरू हुई चार टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक शतक के हाब्स के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
तेंदुलकर और हाब्स उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के पूर्व ओपनर हाब्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 टेस्ट मैचों में 54.26 की औसत से 3636 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक शामिल हैं।
विज्ञापन
तेंदुलकर इस सीरीज में हाब्स के रनों और शतकों के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। इस भारतीय बल्लेबाज ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 35 टेस्ट की 67 पारियों में 57.30 की औसत से 3438 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक शामिल हैं।
विज्ञापन