{"_id":"ba7d915f5afb4d635df5259509926a77","slug":"teams-are-blaming-for-test-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रॉ के बाद कोहली और स्मिथ में 'जुबानी जंग'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ड्रॉ के बाद कोहली और स्मिथ में 'जुबानी जंग'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Dec 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमांचक मुकाबले के बाद जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच का परिणाम नहीं निकलने पर दोनों टीमें अब एक-दूसरे को दोषी करार देने लगी हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ रहने पर हैरानी जताई है। जबकि विपक्षी टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने धोनी की टीम पर दोष मढ़ते हुए कहा कि उनके गेंदबाज विकेट लेने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
हालांकि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहने पर संतोष जताया है।
विज्ञापन
विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, " मैं सच कहूं तो टीम में हर कोई इस बात से हैरान था कि विपक्षी टीम जीती क्यों नहीं। वर्नोन फिलेंडर जिस तरह से हर ओवर में आठ रन के स्ट्राइक से खेल रहे थे, हमें नहीं लगा था कि वे स्कोर का पीछा नहीं कर पाएंगे।"
पहली पारी में 119 रन और दूसरी पारी में 96 रन की असाधारण पारी खेलने वाले कोहली ने हालांकि इस दौरे को रोमांचक बताया है। बेहतरीन बल्लेबाजी के कारण कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विराट कोहली ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका दौरा सबसे बड़ी चुनौती है। लेकिन वह खुश हैं कि विपरीत हालात में हम चुनौती पर खरे उतरे। अंत में मैं तो यही कहूंगा कि यह मैच बहुत रोमांचक था। दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे को पूरी चुनौती दी।"
पढ़ें- इंग्लैंड को झटके पर झटका, एक और खिलाड़ी ने छोड़ा साथ
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहने पर संतोष जताया है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में जरूरत से ज्यादा आक्रामकता दिखाई, जिससे हम मैच हार सकते थे।
धोनी ने कहा, "इस मैच में एक समय था, जब हम आसानी से इसे हार सकते थे। बीच के ओवरों में गेंदबाजों ने अत्यधिक आक्रामकता से गेंदबाजी की, जिससे हम हार के करीब पहुंच गए थे। लेकिन गेंदबाजों के लिए यह अच्छा अनुभव है और इससे वह यह सीख सकते हैं कि कब और कितना आक्रामकता से खेलना है।"
दूसरी ओर, मेजबान टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा कि हमने शुरुआत में विकेट गंवाने के बाद लक्ष्य का पीछा करने की योजना छोड़ दी थी।
पढ़ें- चंद्रपॉल ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा, ब्रैडमैन की 'बराबरी'
स्मिथ ने कहा, "हम लक्ष्य के करीब थे। लेकिन लंच तक हमें पता नहीं था कि हम जीत पाएंगे। हम केवल लक्ष्य के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। हम सिर्फ बल्लेबाजी कर रहे थे। हम बस कोशिश कर रहे थे कि हम मजबूत साझेदारी निभा सकें।"
मैच के बराबरी पर खत्म होने क बाद अपनी टीम पर दोष मढ़ने के बजाए स्मिथ ने कहा, "भारत मैच में हमसे एक समय आगे निकल गया था। उन्हें ज्यादा दुखी होना चाहिए कि वे जीत नहीं सके। मैच जीतने के लिए इस विकेट पर काफी कुछ किया जाना चाहिए था। मुझे हैरानी होगी कि यदि धोनी को निराशा नहीं होगी कि उनके गेंदबाज उन्हें जीत नहीं दिला सके।"