फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team indias dream of winning 10 series consecutively broken against south africa in centurion

टीम इंडिया को सेंचुरियन की हार पड़ी बहुत महंगी, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूकी 'विराट सेना'

Thu, 18 Jan 2018 08:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Jan 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
team indias dream of winning 10 series consecutively broken against south africa in centurion
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों सेंचुरियन टेस्ट में शिकस्त का सामना करना भारी पड़ गया। प्रोटियाज टीम ने बुधवार को टीम इंडिया को दूसरी पारी में 151 रन पर ऑलआउट करके दूसरा टेस्ट 135 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। याद हो कि केपटाउन में खेला गया पहला टेस्ट दक्षिण अफ्रीका ने 72 रन से जीता था।

विज्ञापन


इस हार का भारी नुकसान टीम इंडिया को झेलना पड़ा क्योंकि वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गई। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया के पास लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका था, जिसे वह गंवा बैठी।
विज्ञापन


टीम इंडिया को कोहली की कप्तानी में भी पहली बार टेस्ट सीरीज में शिकस्त का सामना करना पड़ा। इससे पहले 2015 से 2017 के बीच विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीती थी। टीम इंडिया ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी की थी, जिसने 2005/06 से 2008 के बीच 9 टेस्ट सीरीज जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड ने 1884 से 1892 के बीच लगातार 8 टेस्ट सीरीज जीती थी। ऑस्ट्रेलिया ने 1945-51 के बीच 7 टेस्ट सीरीज जीती। फिर वेस्टइंडीज ने 1982-85 के बीच लगातार 7 टेस्ट सीरीज जीती।

टीम इंडिया का विजयी अभियान ऐसा रहा:

team indias dream of winning 10 series consecutively broken against south africa in centurion
टीम इंडिया

2015: श्रीलंका को 2-1 से हराया, 3 मैचों की सीरीज

2015-16: दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से दी मात, 4 मैचों की सीरीज

2016: वेस्टइंडीज को 2-0 से धोया, 4 मैचों की सीरीज

2016-17: न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया, 3 मैचों की सीरीज

2016-17: इंग्लैंड को 4-0 से हराया, 5 मैचों की सीरीज

2016-17: बांग्लादेश को 1-0 से हराया, 1 मैच की सीरीज

2016-17: ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया, 4 मैचों की सीरीज

2017: श्रीलंका को 3-0 से हराया, 3 मैचों की सीरीज

2017-18 : श्रीलंका को 1-0 से हराया, 3 मैचों की सीरीज

2018 : दक्षिण अफ्रीका से (0-2) मिली हार, 3 मैचों की सीरीज (1 मैच बाकी)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed