फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india won against sri lanka

आप भी जानिए, कोलंबो टेस्ट की ये चार अनोखी बातें

Tue, 25 Aug 2015 09:10 AM IST
Updated Tue, 25 Aug 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
team india won against sri lanka

टीम इंडिया ने कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका को 278 रनों से रौंदकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली है। इससे पहले मेजबान टीम ने गाले टेस्ट में भारत को 63 रनों से हराकर पहली जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन


कोलंबो में टीम इंडिया की जीत ऐतिहासिक है। शानदार जीत सिर्फ इस बात से नहीं कि भारत मेजबान टीम को बड़े अंतर से हराने में कामयाब हुआ है, बल्कि इस जीत में एक या दो नहीं पूरी 5 खास बातें भी रही।
विज्ञापन


टीम इंडिया की जीत में पहली खास बात विपक्षी टीम श्रीलंका से जुड़ी हुई है। श्रीलंकाई टीम के लिजेंड कुमार संगकारा ने कोलंबो मैच के बाद क्रिकेट जगत को अलविदा कह दिया। इससे पहले वह वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2000 में गाले में दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ डेब्यू करने वाले संगकारा ने अपने टेस्ट करियर का अंत कोलंबो में किया। इसमें संयोग यह है कि संगकारा ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत भी श्रीलंका में ही की और अंत भी श्रीलंका की धरती में किया।

आठ माह बाद कप्तान कोहली को मिली बड़ी खुशी

team india won against sri lanka

टीम इंडिया की कोलंबो टेस्ट में शानदार जीत में दूसरी खास बात यह रही कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को इस जीत के लिए आठ माह का इंतजार करना पड़ा। कोहली अभी तक 5 टेस्ट में कप्तानी कर चुके हैं। ‌जिसमें टीम को दो बार हार और दो बार ड्रॉ झेलना पड़ा था।

लेकिन कोलंबो में जीत के साथ ही कोहली ने कप्तानी में पहली बार जीत का स्वाद चखा। अब कोहली इस शानदार जीत के सिल‌सिले को तीसरे और सीरीज के आखिरी मैच में भी कायम रखना चाहेंगे।

टीम इंडिया की जीत की तीसरी खास बात आर अश्विन से जुड़ी हुई है। सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में चारों बार कुमार संगकारा का शिकार अश्विन ने ही किया। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में संगकारा को कुल 10 बार आउट कर चुके हैं। किसी अन्‍य गेंदबाज ने संगकारा को इतनी बार आउट नहीं किया है।

कोलंबो टेस्ट की ये है आखिरी खास बात

team india won against sri lanka

कोलंबो टेस्ट में भारत की शानदार जीत में चौथी और आखिरी खास बात जुड़ी है टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे से। रहाणे ने इस मैदान में 16 साल पुराने इतिहास को दोहराया।

दरअसल, 1999 में श्रीलंका के खिलाफ राहुल द्रविड़ ने कोलंबो में ही सेंचुरी लगाई थी। वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। ऐसा कारनामा रहाणे ने 16 साल बाद मैच ‌की दूसरी पारी में दोहराया। रहाणे ने भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed