{"_id":"5b580d0f4f1c1b6f548b673a","slug":"team-india-winning-the-test-series-by-3-1-against-england-says-allan-lamb","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व क्रिकेटर की भविष्यवाणी, बोले- '3-1 से सीरीज जीतने जा रही है टीम इंडिया'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व क्रिकेटर की भविष्यवाणी, बोले- '3-1 से सीरीज जीतने जा रही है टीम इंडिया'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
test team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1 अगस्त से शुरू होने जा रही है, जिसका पहला मुकाबला एजबेस्टन में होगा। बता दें कि इंग्लैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। पिछली दो सीरीज में भी इंग्लैंड ने टीम इंडिया को बुरी तरह रौंदा था।
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच साल 2011 में खेली गई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 0-4 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा साल 2014 में भी टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-3 से गंवाई थी। हालांकि इस बार टीम इंडिया से बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ऐलन लैम्ब का कहना है कि आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया इंग्लिश टीम को बुरी तरह रौंदने जा रही है। 64 वर्षीय ऐलन ने कहा, 'इस बार परिस्थिति टीम इंडिया के पक्ष में बनती दिख रही हैं। ऐलन ने इसके पीछे की वजह का खुलासा भी किया है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ हफ्तों से इंग्लैंड में काफी बारिश हुई है। ऐसे में जाहिर है कि पिच पर काफी नमी देखने को मिलेगी। दूसरा टीम इंडिया अपने स्पेशल कलाई स्पिनर्स के साथ टेस्ट में उतरेगी। इस तरह की पिच भारतीय स्पिन गेंदबाजों के काफी अनुकूल होगी। इसमें टीम इंडिया को काफी फायदा मिल सकता है। मुझे लगता है टीम इंडिया इस सीरीज पर 3-1 से कब्जा करेगी।'