फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India will slip in T20 ranking if it loses 0-2 in T20I series

टी-20 में हारी टीम इंडिया तो यहां भी गिरेगी उसकी रैंकिंग

Fri, 26 Aug 2016 12:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Aug 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
Team India will slip in T20 ranking if it loses 0-2 in T20I series
महेंद्र सिंह धोनी
कैरेबियाई धरती पर टीम इंडिया ने टेस्ट में नंबर वन का ताज हासिल किया और 6 दिन में उसे गंवा भी दिया। अब भारत पर टी-20 रैंकिंग में अपनी स्थिति को बनाए रखने की चुनौती है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज भारत ने 2-0 से जीत ली लेकिन उसे शीर्ष पायदान पर बने रहने के लिए सीरीज कम से कम 3-0 से जीतना था, लेकिन टीम ऐसा नहीं कर सकी। टेस्ट सीरीज के बाद अमेरिका के फ्लोरिडा में 27 और 28 अगस्त को होने वाली दो मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की रैंकिंग दांव पर लगी है।
विज्ञापन


टीम इंडिया यदि दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज से 0-2 से सीरीज गंवाती है तो वह नंबर दो से नंबर तीन पर आ सकी है। भारतीय टीम के फिलहाल 128 अंक हैं जोकि शीर्ष पर चल रही न्यूजीलैंड की टीम से चार अंक कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत पर भी वेस्टइंडीज को नहीं मिलेगी शीर्ष रैंकिंग हारे तो नीचे गिर जाएंगे

Team India will slip in T20 ranking if it loses 0-2 in T20I series

वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम 122 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। यदि वेस्टइंडीज की टीम यह सीरीज 2-0 से जीत जाती है तो वह 127 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी जबकि भारतीय टीम के अंक 124 पर पहुंच जाएंगे और वह तीसरे स्थान पर लुढ़क जाएगी।

वेस्टइंडीज की टीम की कप्तानी कार्लोस ब्रेथवेट कर रहे हैं जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में अंतिम चार गेंदों पर चार छक्के लगाए थे। डेरेन सैमी की जगह ब्रेथवेट को कुछ दिन पहले ही कप्तान टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है।

दूसरी ओर, महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में खेल रही भारतीय टीम यदि दोनों मैच जीत जाती है तो उसके शीर्ष पर मौजूद न्यूजीलैंड के समान 132 अंक हो जाएंगे, लेकिन दशमलव की गणना के बाद भारतीय टीम दूसरे स्थान पर ही कायम रहेगी।

इस स्थिति में वेस्टइंडीज की टीम चौथे स्थान पर लुढ़क जाएगी। उसका दक्षिण अफ्रीका से एक अंक कम हो जाएगा। यदि सीरीज ड्रा रहती है तो भारतीय टीम 128 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर ही रहेगी जबकि वेस्टइंडीज के 123 अंक हो जाएंगे।

कोहली और जसप्रीत के पास अपनी रैंकिंग और मजबूत करने का मौका

Team India will slip in T20 ranking if it loses 0-2 in T20I series
जसप्रीत बुमराह - फोटो : Getty
इस टी-20 सीरीज में खिलाड़ियों की व्यक्तिगत रैंकिंग पर भी निगाहें रहेंगी। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के ऐरोन फिंच उनसे 34 अंक पीछे हैं। कोहली के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका रहेगा। उसके बाद रोहित शर्मा 23वें स्थान पर दूसरी श्रेष्ठ रैंकिंग के भारतीय खिलाड़ी हैं।

भारत को अपनी कप्तानी में 2007 में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 50वें नंबर पर हैं। इस सीरीज में उनके पास अपनी रैंकिंग बढ़ाने का अवसर होगा।

वेस्टइंडीज की ओर से विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल (08), अनुभवी बल्लेबाज मर्लोन सैमुअल्स (17), लेंडल सिमंस (31), ड्वेन ब्रावो (37) और आंद्रे फ्लेचर (48) भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे। 

गेंदबाजी रैंकिंग में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारत के शीर्ष और ओवरऑल दूसरे नंबर के गेंदबाज हैं तो रविचंद्रन अश्विन (7) भी शीर्ष 10 में शामिल हैं। बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा 19वें स्थान पर हैं। तो वेस्टइंडीज के लेग स्पिनर सैमुअल बद्री इस खेल में नंबर वन गेंदबाज हैं जबकि उन्हीं की टीम के फिरकी गेंदबाज सुनील नारायण चौथी रैंकिंग पर कायम हैं। मीडियम पेसर ड्वेन ब्रावो 39वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed