{"_id":"eda9776f5aed660531ec9dd0789ff923","slug":"team-india-westindies-2nd-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया
एजेंसी/विशाखापट्टनम
Updated Sun, 24 Nov 2013 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले मुकाबले में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय टीम जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए मैदान में होगी तो उसका एकमात्र लक्ष्य जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा करना होगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम वेस्टइंडीज को कोच्चि में छह विकेट से हराकर पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुकी है और यदि वह रविवार को दूसरा मैच भी जीत जाती है तो उसे तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त मिल जाएगी।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की स्थिति नाजुक
भ्रमणकारी वेस्टइंडीज की स्थिति भी इस समय काफी नाजुक है और उसके तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण शेष सीरीज से बाहर हो जाने के चलते इस समय वह मनोवैज्ञानिक दबाव में भी है।
विज्ञापन
कप्तान ड्वेन ब्रावो पहले ही कह चुके हैं कि उनके दो अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से वेस्टइंडीज को नुकसान हो सकता है। ऐसे में धोनी के धुरंधरों के लिए मेहमान टीम को और दबाव में लाना कठिन नहीं होगा।
टीम इंडिया फॉर्म में
टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय पूरी फॉर्म में है और उसका बल्लेबाजी क्रम किसी अभेद किले की तरह है जिससे भेदना कैरेबियाई गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा।
कोच्चि में भारत की जीत में गेंदबाजों का योगदान अहम रहा था, जिन्होंने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर बड़ा स्कोर करने की वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। स्पिनरों ने जहां विकेट निकालने का काम किया, वहीं तेज गेंदबाजों ने दबदबा कायम रख उनके लिए राह आसान की।
भारत की बल्लेबाजी तो इस समय पूरी लय में है। चाहे ओपनर रोहित शर्मा हों या शिखर धवन और विराट कोहली सभी इस समय अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी मां पूर्णिमा शर्मा यहीं से ताल्लुक रखती हैं।
वेस्टइंडीज के पास सुनील नारायन, जेसन होल्डर, कप्तान ड्वेन ब्रावो और रवि रामपॉल के रूप में अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है, लेकिन गेल की अनुपस्थिति में उन्हें अपने बल्लेबाजी क्रम पर खास ध्यान देना होगा।