फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India: 'Want to ask MS Dhoni, Why I Was Dropped After Scoring Ton?' Manoj Tiwary Big statement

Team India: 'धोनी से पूछना चाहता हूं, शतक के बाद मुझे क्यों बाहर किया?' रिटायर हो चुके इस खिलाड़ी का बड़ा बयान

Tue, 20 Feb 2024 09:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Feb 2024 09:02 AM IST
सार

धोनी और मनोज तिवारी आईपीएल में भी एक टीम से खेल चुके हैं। दोनों राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए साथ खेले थे। मनोज ने अब रणजी से रिटायर होने के बाद धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
Team India: 'Want to ask MS Dhoni, Why I Was Dropped After Scoring Ton?' Manoj Tiwary Big statement
मनोज तिवारी और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम की कैप हासिल करना देश के किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ा सपना होता है। हालांकि, भारत की सीनियर टीम के लिए खेलना जितना कठिन है, टीम में जगह बनाए रखना भी उतना ही कठिन है। कई क्रिकेटरों ने ऐसा कर दिखाया और टीम में लंबे समय तक जगह बनाने में सफल रहे, लेकिन कुछ दुर्भाग्यपूर्ण क्रिकेटर ऐसे भी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित भी किया, लेकिन लंबे समय के लिए भारत की सीनियर टीम में नहीं खेल सके और उनका अंतरराष्ट्रीय करियर कुछ समय बाद खत्म हो गया। मनोज तिवारी भी उन्हीं क्रिकेटरों में से हैं, जिन्होंने लगभग दो दशकों तक बंगाल की सेवा की और भारत के लिए 12 वनडे और तीन टी20 मैच खेले। इस खिलाड़ी ने रविवार को रणजी ट्रॉफी में बंगाल के फाइनल मैच के एक दिन बाद संन्यास ले लिया।
विज्ञापन

2008 में मनोज ने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था

Team India: 'Want to ask MS Dhoni, Why I Was Dropped After Scoring Ton?' Manoj Tiwary Big statement
मनोज तिवारी और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने 11 दिसंबर, 2011 को चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक बनाया। उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, वह श्रीलंका के खिलाफ जुलाई 2012 में टीम का हिस्सा नहीं रहे और उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया। अब संन्यास के एक दिन बाद मनोज ने उन्हें टीम से बाहर करने और उनका करियर खत्म होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अफसोस है कि वह टेस्ट कैप नहीं हासिल कर सके, जबकि उन्होंने वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज ने बताई पूरी कहानी

Team India: 'Want to ask MS Dhoni, Why I Was Dropped After Scoring Ton?' Manoj Tiwary Big statement
मनोज तिवारी और धोनी - फोटो : IPL
एक न्यूज चैनल से इंटरव्यू के दौरान मनोज ने कहा- जब मैंने 65 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे, तब मेरा बल्लेबाजी औसत 65 के आसपास था। तब ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत का दौरा किया था, और मैंने चेन्नई में एक दोस्ताना मैच में 130 रन बनाए थे। फिर मैंने इंग्लैंड के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में 93 रन बनाए थे। मैं टेस्ट कैप हासिल करने के काफी करीब था, लेकिन उन्होंने मेरी जगह युवराज सिंह को चुना। इसलिए टेस्ट कैप नहीं मिल सकी। इतना ही नहीं वनडे में शतक बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलने के बाद मुझे नजरअंदाज कर दिया गया था। मुझे लगातार 14 मैचों तक नजरअंदाज किया गया। जब आत्मविश्वास अपने चरम पर होता है और कोई उसे नष्ट कर देता है, तो वह खिलाड़ी खत्म हो जाता है। किसी भी पेशे में एक खिलाड़ी के लिए आत्मविश्वास ही सब कुछ होता है।
विज्ञापन

सवाल पूछने वाले के इस प्रश्न पर कि 'उस आत्मविश्वास को किसने मारा?' मनोज तिवारी ने बताया, 'मुझे नाम पता है लेकिन मैं वह नाम नहीं लेना चाहता। मैं अब मैच्योर हो गया हूं। जब किसी खिलाड़ी को बाहर किया जाता है तो यह टीम प्रबंधन का फैसला होता है।

धोनी को लेकर यह बोले मनोज तिवारी

Team India: 'Want to ask MS Dhoni, Why I Was Dropped After Scoring Ton?' Manoj Tiwary Big statement
मनोज ने बड़ा बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्टर ने मनोज तिवारी से पूछा- उस टीम के कप्तान एमएस धोनी थे। मैं आपसे सीधा सवाल पूछ रहा हूं? मनोज ने जवाब देते हुए कहा 'हां, एमएस धोनी कप्तान थे। अगर मुझे यह सवाल पूछने का मौका मिलता है तो मैं उनसे जरूर पूछूंगा कि शतक बनाने के बाद मुझे टीम से बाहर क्यों कर दिया गया, खासकर ऑस्ट्रेलिया के उस दौरे में जहां कोई रन नहीं बना रहा था, न तो विराट कोहली, रोहित शर्मा और न ही सुरेश रैना। मेरे पास अब खोने के लिए कुछ नहीं है।' धोनी और मनोज तिवारी आईपीएल में भी एक टीम से खेल चुके हैं। दोनों राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए साथ खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed