फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India Trouble, Rohit Sharma injured

बड़ी जीत के बाद भारत को लगा एक और झटका, रोहित भी चोटिल

Mon, 29 Feb 2016 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 29 Feb 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
Team India Trouble, Rohit Sharma injured

बांग्लादेश में खेले जा रहे एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार जीत के एक दिन बाद ही टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आ रही है। शुरुआती जानकारी मिली है कि टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी चोटिल हो गए हैं।

विज्ञापन


कल रात उनके बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी, आज सुबह एक्सरे कराया गया, अब वह ठीक हैं। हालांकि उनके अंगूठे में थोड़ा सूजन अभी भी है। डाक्टरों के अनुसार, जल्द ही वह ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन


रोहित एशिया कप के दौरान चोटिल होने वाले टीम इंडिया के चौथे खिलाड़ी हैं। इससे पहले टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे। फिर बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती मैच से पहले टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नस खींच गई थी और उनके एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले के बाद रोहित भी चोटिल हो गए। चोट उनके पैर के अंगूठे में लगी और फिलहाल उन्हें चलने में भी दिक्कत हो रही है। पाक के खिलाफ मुकाबले में वह भले ही 0 पर आउट हो गए थे लेकिन वह टीम के खास बल्लेबाज हैं और इस समय जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने कई बार टीम को संकट से बाहर निकाला भी है।

भारत हालांकि टूर्नामेंट में लगातार 2 मैच जीत चुका है और उसके फाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। लेकिन खिलाड़ियों के चोटिल होने की संख्या में इजाफा होने से टीम प्रबंधन पर जरूर दबाव बन सकता है।

चोटिल होने के बाद भी खेल रहे हैं कप्तान धोनी

Team India Trouble, Rohit Sharma injured

कप्तान धोनी चोट के बावजूद पेट पर पट्टी बांधकर खेल रहे हैं। हालांकि उन्हें थोड़ी दिक्कत जरूर है लेकिन वह दोनों मैच में मैदान पर उतरे और पूरा मैच खेला। बीसीसीआई ने उनकी जगह पार्थिव पटेल को टीम में शामिल कर लिया है। वह 4 साल बाद टीम इंडिया में लौटे हैं।

तेज गेंदबाज शमी लंबे समय से अनफिट हैं और एशिया कप से पहले उन्होंने फिटनेस हासिल कर ली थी, लेकिन टूर्नामेंट से पहले वह फिर चोटिल हो गए और पूरे मुकाबले से हटना पड़ा। फिर धोनी के चोटिल होने की खबर आई। इसके बाद ओपनर शिखर धवन पाक के खिलाफ मैच से पहले ही चोटिल हो गए थे जिस कारण उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा और उनकी जगह अजिंक्य रहाणे को टीम में रखा गया।

धवन के बाद अब रोहित के चोटिल होने की खबर आ रही है। टीम इंडिया इस साल जहां 8 में से 7 मैच जीत चुकी हैं वहीं एक के बाद एक खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबर ने टीम प्रबंधन का टेंशन बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed