{"_id":"38eca548a4c69b12c17e52dbcce60b97","slug":"team-india-to-select-today-for-nz-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड टूर के लिए टीम इंडिया का ऐलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड टूर के लिए टीम इंडिया का ऐलान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 31 Dec 2013 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका में वनडे और टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड में अगली चुनौती का सामना करना है और वहां भी तेज उछाल वाली पिचें उसका स्वागत करेंगी।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और चयनकर्ता शायद पीछे मुड़कर देखने को तैयार नहीं है, ऐसे में गौतम गंभीर और युवराज सिंह को नजरअंदाज कर दिया गया। गेंदबाजी में एक नया चेहरा चुना गया, वहीं ऑलराउंडर के रूप में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले स्टुअर्ट बिन्नी की लॉटरी लगी।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड दौरे के लिए आज भारत की टेस्ट और वनडे 16-16 सदस्यीय टीम घोषित की गई। जिसमें मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे टीम में शामिल नया चेहरा हैं। ईश्वर को दोनों टीमों में जगह मिली है।
विज्ञापन
ईश्वर की तरह आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को भी पहली बार नीली जर्सी पहनने का मौका मिलेगा। उन्हें भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया है।
19 को है पहला वनडे मैच
भारतीय क्रिकेट टीम दौरे पर पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। दौरे की शुरुआत 19 जनवरी को वनडे मैच से होगी जबकि समापन 14 फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से होगा।
पढ़ें- कंगारुओं ने बढ़ाई इंग्लैंड की मुश्किलें, तैयार की वनडे टीम
वनडे सीरीज के लिए आलराउंडर युवराज को जगह नहीं मिली है। इस महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में खेली गई वनडे सीरीज में युवराज का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।
हालांकि भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को इस दौरे के लिए भी टीम में जगह नहीं मिली है।
दोनों टीमों में ईश्वर पांडे
मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें टेस्ट और वनडे दोनों टीम में रखा गया है।
देखें- केविन पीटरसन-जॉनसन में जब हुई तू तू-मैं मैं
ईश्वर पांडे को 2012-13 रणजी सत्र में 21.06 की औसत से 48 विकेट लेने और मौजूदा सत्र में आठ मैचों में 24.76 की औसत से 30 विकेट लेने का ईनाम टीम में चयन के रूप में मिला है।
लंबे कद के गेंदबाज ईश्वर ने इंदौर में रेलवे के खिलाफ 84 रन पर आठ विकेट झटके थे। अपने लंबे कद के कारण वह गेंद को उछाल देने की क्षमता रखते हैं।
दो साल बाद वरुण की वापसी
दो साल बाद तेज गेंदबाज वरुण आरोन टीम इंडिया में वापसी करने में सफल रहे हैं। आरोन को मोहित शर्मा की जगह वनडे टीम में लिया गया है।
देखें- ऐसी फाइट, जहां खून तक निकल गया
टीम इंडिया के लिए एक टेस्ट और चार वनडे खेल चुके झारखंड के तेज गेंदबाज आरोन ने अपना आखिरी वनडे अक्टूबर 2011 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
भारत की तरफ से सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले फायर ब्रांड गेंदबाज आरोन भारत की तेज गेंदबाजी को मजबूती दे सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीका में दोनों टेस्ट से बाहर बैठे लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा की टेस्ट टीम से छुट्टी हो गई है।
वनडे टीमः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, अमित मिश्रा, ईश्वर पांडे, स्टुअर्ट बिन्नी, वरुण आरोन।
टेस्ट टीमः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, जहीर खान, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, अंबाती रायडू, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन, उमेश यादव, रिदिमान साहा और ईश्वर पांडे।