{"_id":"827391c80c434235f46a2182b0066003","slug":"team-india-to-select-today-for-asia-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम गंभीर और हरभजन के लिए आज का दिन खास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गौतम गंभीर और हरभजन के लिए आज का दिन खास
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 11 Feb 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चयन मंगलवार को बंगलूरू में किया जाएगा जिसमें कुछ खिलाड़ियों को अपने हाल के खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
चयनकर्ताओं को टी-20 वर्ल्ड को टीम चुनने में काफी माथापच्ची करनी पड़ेगी क्योंकि भारत ने श्रीलंका में पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से सिर्फ पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेले हैं।
विज्ञापन
बंगलूरू में इस समय शेष भारत और रणजी चैंपियन कर्नाटक के बीच ईरानी ट्रॉफी मुकाबला चल रहा है। चयनकर्ता इस समय बंगलुरू में मौजूद हैं।
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह को वापसी का मौका मिल सकता है। दोनों लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं और वापसी के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
जबकि आउट ऑफ फॉर्म सुरेश रैना को एशिया कप से बाहर किया जा सकता है। वह पिछले 24 मैचों में महज एक अर्धशतक ही लगा पाए हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे के बीच से ही टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था।
न्यूजीलैंड दौरे से अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने वाले स्टुअर्ट बिन्नी को अगले दो बड़े टूर्नामेंटों के लिए टीम में जगह मिल सकती है। उन्होंने अब तक एकमात्र वनडे मैच खेला है। हालांकि वह अभी जिस फॉर्म में हैं उन्हें टीम में मौका मिल सकता है।
बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह की फिर वापसी हो सकती है। उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था।