फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India to lodge official complaint against umpire Kulkarni

भारत के अंपायर ने दो बार 'हराया', टीम इंडिया करेगी शिकायत

Wed, 14 Oct 2015 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Oct 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
Team India to lodge official complaint against umpire Kulkarni

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी दौरे के दौरान अब तक 4 में से 3 पूरे मैच खेले जा चुके हैं और इन तीनों मैचों में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने 3 में से 2 मुकाबले करीबी अंतर से भी गंवाए हैं। जबकि एक टी-20 मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था।

विज्ञापन


भारतीय टीम की हार में खराब गेंदबाजी और बल्लेबाजी तो मुख्य कारण हैं ही साथ में खराब अंपायरिंग ने भी टीम को हार की ओर ढकेला। टीम इंडिया के साथ दुर्भाग्य यह रहा कि उसे एक ही अंपायर ने एक नहीं दो बार बड़े गलत फैसले लिए जो बाद में टीम की हार का कारण भी बने।
विज्ञापन


घटिया अंपायरिंग के लिए अंपायर विनीत कुलकर्णी टीम इंडिया के निशाने पर हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत टीम प्रबंधन भी इस अंपायर से बेहद खफा है। पहले टी-20 मैच के बाद कप्तान धोनी ने भी खराब अंपायरिंग का जिक्र किया था। अब टीम मैनेजर विनोद फड़के का कहना है कि अंपायरिंग अच्छी नहीं थी और वह सीरीज के बाद कप्तान धोनी के बयान को ध्यान में रखते हुए इस बात की आधिकारिक शिकायत करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फड़के ने क्रिकइंफो से कहा, "मैंने कप्तान की रिपोर्ट नहीं देखी है, लेकिन मैं अपनी रिपोर्ट में इसका उल्लेख करूंगा। यह सभी जानते हैं कि अंपायरिंग अच्छी नहीं रही है।" 36 साल के अंपायर विनीत कुलकर्णी अब तक 18 वनडे और 7 टी-20 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं।

SA के खिलाफ अंपायर विनीत कुलकर्णी के 2 बड़े गलत फैसले

Team India to lodge official complaint against umpire Kulkarni

दक्षिण अफ्रीका के भारतीय दौरे की शुरुआत 3 टी-20 मैचों से हुई। पहला मैच धर्मशाला में खेला गया था और भारत ने अफ्रीकी टीम को 200 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था और वह पारी के 12-13वें ओवर तक मैच में जीत की ओर थे, लेकिन अंपायर विनीत कुलकर्णी ने अफ्रीकी पारी के 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर जेपी डुमिनी को पगबाधा आउट नहीं दिया जबकि वह टीवी रिप्ले में आउट दिख रहे थे। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अमूमन शांत रहते हैं लेकिन इस फैसले के बाद बेहद नाराज हुए थे। और यही खिलाड़ी बाद में टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहा। यह गलत फैसला टीम इंडिया की हार का कारण बना।

फिर यही हाल रहा कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले गए 5 मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में। इस बार भारत जब 304 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा था तो शुरुआत में ही इन्हीं अंपायर विनीत कुलकर्णी ने एक और गलत फैसले से झटका दे दिया। भारतीय पारी के आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर ओपनर शिखर धवन को कुलकर्णी ने पगबाधा कर दे दिया। जबकि गेंद स्विंग होकर लेग की दिशा में स्टंप से दूर जा रही थी। गेंद धवन के लेग साइड पैड पर लगी लेकिन अंपायर ने उन्हें पगबाधा दे दिया। धवन इन फॉर्म बल्लेबाज हैं और उनका सस्ते में आउट होना टीम के लिए फायदेमंद नहीं रहा। बाद में भारत 5 रन से मैच हार गया।

2 देशों के बीच खेली जाने वाली द्वीपक्षीय सीरीज में एक घरेलू अंपायर होता है जबकि दूसरा नेचुरल अंपायर आईसीसी की ओर से भेजा जाता है। पाकिस्तान के अंपायर अलीम दार इस सीरीज में नेचुरल अंपायर हैं। कुलकर्णी इंदौर में होने वाले दूसरे वनडे मैच में भी अंपायरिंग करेंगे। यह उनका इस सीरीज में मैदान पर बतौर अंपायर अंतिम मैच होगा। इसके बाद वह थर्ड अंपायर की भूमिका में होंगे। अंपायरिंग को लेकर सारे कार्यक्रम पहले से ही तय किए जा चुके हैं और कप्तान के रिपोर्ट का इस सीरीज में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed