फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india still no one in odi ranking

वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार

Mon, 02 Sep 2013 03:44 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 02 Sep 2013 03:44 PM IST
विज्ञापन
team india still no one in odi ranking

विदेशी धरती पर लगातार तीन खिताब जीतने वाली टीम इंडिया की वनडे रैंकिंग में बादशाहत आज भी कायम है।

विज्ञापन


आईसीसी की नई रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर बना हुआ है। भारत ने फरवरी 2013 में घरेलू सीरीज में इंग्लैंड को 3-2 से हराने के बाद पहले पायदान पर कब्जा जमाया था। तब से वह पहले नंबर पर बना हुआ है।

भारत के 123 रेटिंग अंक हैं और उसके पीछे ऑस्ट्रेलिया (114 अंक) और इंग्लैंड (112 अंक) की टीम है।

जहां तक बल्लेबाजी की बात है विराट कोहली वनडे और टी-20 क्रिकेट में शीर्ष भारतीय बल्लेबाज बने हुए हैं। वह वनडे में चौथे और टी-20 में छठें पायदान पर हैं।
विज्ञापन


वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सातवें नंबर पर बने हुए हैं। जबकि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला पहले पायदान पर काबिज हैं।

हरफनमौला क्रिकेटर रवींद्र जडेजा गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर बने हुए हैं। हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में जडेजा तीसरे नंबर पर हैं।

टी-20 में तीसरे स्थान पर भारत
ताजा ट्वंटी-20 रैंकिंग में भारत नंबर तीन पर कायम है और उसके इस समय 121 रेटिंग अंक हैं। शीर्ष पर कायम श्रीलंका के 128 अंक हैं जबकि दूसरे स्थान पर स्थित पाकिस्तान के 125 रेटिंग अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लेबाजी सूची में विराट कोहली 731 अंकों के साथ छठवें जबकि सुरेश रैना 719 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के एलेक्स हॉलेस शीर्ष पायदान पर हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन तीसरे स्थान पर हैं।

गेंदबाजी सूची में भारतीय स्पिनर आर अश्विन 16वें पायदान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं। वेस्टइंडीज के सुनील नारायण पहले जबकि पाकिस्तान के सईद अजमल दूसरे और हमवतन मोहम्मद हफीज तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed