फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india should give chance to these five players in first odi against sri lanka

INDvSL: इन 5 प्लेयर्स को पहले वन-डे में मिला मौका तो टीम इंडिया की जीत हो जाएगी पक्की

Sat, 09 Dec 2017 07:50 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 09 Dec 2017 07:50 AM IST
विज्ञापन
team india should give chance to these five players in first odi against sri lanka
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : icc

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है और अब इनके बीच 50 ओवरों के क्रिकेट की जंग रविवार से शुरू होगी। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। कागजों पर टीम इंडिया बेहद मजबूत है और उसे सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। क्रिकेट फैंस को लंबे समय के बाद स्टेडियम में विराट कोहली का जलवा देखने को नहीं मिलेगा, जिन्होंने ब्रेक लिया है। 

विज्ञापन


बहरहाल, इस सीरीज के लिए टीम की कमान 'हिटमैन' रोहित शर्मा के हाथों में हैं और उनसे टीम व फैंस को कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारतीय टीम में युवा चेहरों को भी मौका मिला है और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि नए कप्तान के साथ नीली जर्सी में नए खिलाड़ी भी स्टेडियम में उतरेंगे और प्रतिभा दर्शाएंगे। आईये गौर करते हैं कि पहले वन-डे में किन 5 खिलाड़ियों के पास अपने आप को साबित करने का सुनहरा मौका है:

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

team india should give chance to these five players in first odi against sri lanka
हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ब्रेक लेने के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। 24 वर्षीय हार्दिक ने टीम इंडिया में अपनी उपयोगिता साबित की है और उनकी वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। पांड्या ने बल्ले से कई मौको पर शानदार प्रदर्शन किया है और गेंदबाजी में भी उन्होंने अहम मौकों पर टीम को सफलता दिलाई है। श्रीलंका के खिलाफ पहले वन-डे में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

अजिंक्य रहाणे

team india should give chance to these five players in first odi against sri lanka
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN

हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ संपन्न टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने बड़े-बड़े कीर्तिमान स्थापित किए। मगर अजिंक्य रहाणे पूरी तरह फ्लॉप रहे। अब वो वन-डे में अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करके आलोचकों का मुंह बंद करना चाहेंगे। चूकि विराट कोहली ब्रेक पर हैं, ऐसे में टीम इंडिया अजिंक्य रहाणे के अनुभव का पूरा लाभ लेना चाहेगी। रहाणे के पास काफी अनुभव हैं और अब उनके पास अपने आप को साबित करने का शानदार मौका भी है। रविवार को धर्मशाला के मैदान पर रहाणे रनों की बरसात करने के लिए बेकरार होंगे।

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक

team india should give chance to these five players in first odi against sri lanka
दिनेश कार्तिक - फोटो : indian express

32 वर्षीय दिनेश कार्तिक में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर की जान बनने की क्षमता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में कार्तिक ने अच्छा प्रदर्शन किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज के पास चौथे क्रम पर अपने आप को साबित करने का शानदार मौका होगा। टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर पिछले कुछ समय से उम्दा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। मगर कार्तिक ने मिले मौकों पर चौथे नंबर पर उतरकर अपने आप को साबित किया। श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज में उनके पास अपनी जगह चौथे क्रम पर स्थापित करने का सुनहरा मौका होगा और वो इसका पूरा लाभ उठाना चाहेंगे।

सिद्धार्थ कौल

team india should give chance to these five players in first odi against sri lanka
सिद्धार्थ कौल - फोटो : twitter

तेज गेंदबाज ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए अपनी छाप छोड़ी। इसके बाद उन्होंने भारत के घरेलू क्रिकेट में जोरदार प्रदर्शन किया और सिलेक्टर्स को प्रभावित किया। सिद्धार्थ कौल ने विराट कोहली के साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें अब जाकर सीनियर टीम में खेलने का मौका मिला है। कौल के पास तेज गेंदबाजी में काफी मिश्रण मौजूद हैं और वो चाहेंगे कि पहले ही मैच में मौका मिलने पर अपना बेस्ट दें। पंजाब के सिद्धार्थ में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण का नया हथियार बनने की क्षमता है।

श्रेयस अय्यर

team india should give chance to these five players in first odi against sri lanka
श्रेयस अय्यर - फोटो : bcci

श्रेयस ने घरेलू क्रिकेट में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है और उनकी बैटिंग स्टाइल से क्रिकेट के पंडित भी काफी इम्प्रेस हैं। अय्यर को पहले टीम इंडिया की तरफ से टी20 इंटरनेशनल सीरीज में खेलने का मौका मिल चुका है, जिसमें वो अपनी शैली दर्शा चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज में मौका मिलने से इस खिलाड़ी के पास अपनी जगह स्थापित करने का शानदार मौका रहेगा। श्रेयस अय्यर को अंतिम एकादश में मौका मिलना वैसे तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed