{"_id":"c7065e78-e348-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"team-india-s-top-ranking-downfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे ही हारती रही टीम इंडिया तो नहीं रहेगी बादशाहत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऐसे ही हारती रही टीम इंडिया तो नहीं रहेगी बादशाहत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Jul 2013 04:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियन ट्राफी की विजेता टीम इंडिया वेस्टइंडीज में अपने पहले दोनों मुकाबले हार चुकी है। आगे भी ये सिलसिला चला तो वन डे की टॉप रैकिंग में खासा नुकसान होगा।
भारतीय टीम फिलहाल वन डे की नंबर एक टीम है। भारत के साथ ट्राई सीरीज में भाग लेने वाली बाकी दो टीमें श्रीलंका और वेस्टइंडीज की वन डे रैंकिग 5 और 7 है।
रैंकिग में अगर कोई शीर्ष टीम निचले स्तर पर काबिज टीम से हारती है तो उसे रेटिंग्स में ज्यादा नुकसान होता है।
मंगलवार को हुए मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 161 रन से हरा दिया। इससे टीम इंडिया की रेटिंग में कमी आएगी। अभी टीम इंडिया की रेटिंग 120 है।
रविवार को हुए मैच में वेस्टइंडीज से हारने के बाद भी टीम इंडिया की रैकिंग नीचे गिरी थी।
अगर आने वाले दो मैचों में से भारतीय टीम हारती है तो यह उसकी बादशाहत के लिए खतरे की घंटी होगी। हालांकि वन डे रैंकिग में भारत को कोई कड़ी प्रतिस्पर्धा नहीं दे रहा है।
भारत के बाद ऐशेज प्रतिद्वंदी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के 113 अंक हैं, जिन्हें जुलाई की एशेज के बाद आपस में वन डे सीरीज खेलनी है। जो भी इस सीरीज में जीतेगा वह भारत के करीब आ जाएगा।