फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india's selection today

ऑस्ट्रेलिया दौरा: टीम इंडिया का सिलेक्शन आज, कौन होंगे नए चेहरे

Sat, 19 Dec 2015 11:58 AM IST
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:58 AM IST
विज्ञापन
team india's selection today

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले रविंद्र जडेजा के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी तय लग रही है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारतीय टीम को पांच वनडे और तीन टी-20 में हिस्सा लेना है। पहला मुकाबला 12 जनवरी को खेला जाएगा। तीन अन्य खिलाड़ियों पर भी निगाहें रहेंगी जिनमें फिट होकर वापसी कर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज मुरली विजय शामिल हैं।
विज्ञापन


विजय तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट में मध्यक्रम में खेलते रहे हैं। वह खराब फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन की जगह पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं। कप्तान धोनी के नेतृत्व में टीम के चयन के समय चयनकर्ताओं का ध्यान आईसीसी वर्ल्ड टी-20 पर भी होगा। वैसे कम से कम 12 खिलाड़ी ऐसे हैं जोकि दोनों ही फारमेट में उपयुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं भारतीय प्रशंसकों के सबसे चहेते युवराज सिंह टीम में वापसी कर सकते हैं। उनका विजय हजारे ट्रॉफी सीरीज में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने 80 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 300 से ऊपर रन बनाए।

अश्विन को एक्‍स्ट्रा हैंड की जरुरत

team india's selection today

सौराष्ट्र के 26 वर्षीय ऑलराउंडर जडेजा छह महीने के बाद टीम में वापसी कर सकते हैं। उन्हें रविचंद्रन अश्विन के साथ दूसरे स्पिनर के रूप में अक्षर पटेल पर तरजीह मिल सकती है। वहीं, दिल्ली के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने भी टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें एक साल बाद जगह मिल सकती है। इशांत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी वनडे सीरीज में जगह मिली थी लेकिन रणजी मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के चलते उन्हें मौका नहीं मिल पाया था।

शमी की फिटनेस पर निर्भर होगा चयन
यह देखना भी अहम होगा कि चयनकर्ता मोहम्मद शमी को शामिल करते हैं या नहीं जिनकी विश्व कप के बाद घुटने की सर्जरी हुई है और जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लिया है। शमी ने विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ दस ओवरों में 52 रन देकर दो और मध्य प्रदेश के खिलाफ आठ ओवरों में 40 रन देकर एक विकेट लिया। शमी के मामले में फॉर्म से ज्यादा फिटनेस पर जोर दिया जाएगा चूंकि टीम प्रबंधन और चयनकर्ता दोनों उन्हें टीम के लिए उपयोगी मानते रहे हैं।

जनवरी माह से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे में 5 वनडे और तीन टी-20 मैच होने हैं।

नंबर गेम
23 : विकेट लिए थे जडेजा ने टेस्ट टीम में वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में।  
12 जनवरी को होना है ऑस्ट्रेलिया से सीरीज का पहला वनडे मैच
03: विकेट लिए हैं शमी ने विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल के लिए दो मैचों में।
17: विकेट लिए थे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने विश्व कप के दौरान।
4.81 की इकानोमी रेट थी शमी की विश्व कप के सात मैचों में  
  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed