फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India S Selection Today for sri lanka tour

नए कप्तान को श्रीलंका दौरे के लिए मिले दो पुराने दिग्गज

Thu, 23 Jul 2015 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Jul 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
Team India S Selection Today for sri lanka tour

श्रीलंका के खिलाफ 12 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए संदीप पाटिल की अगुवाई में चयनकर्ताओं ने आज टीम इंडिया का चयन कर लिया।

विज्ञापन


पहले ऐसे कयास लगाए जा रहा थे कि पड़ोसी देश के दौरे के लिए चयन समिति 15 सदस्यीय टीम का चुनाव करेगी या यह 16 सदस्यीय दल होगा। फिलहाल उसने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है।
विज्ञापन


हरभजन सिंह की तरह अमित मिश्रा की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है। उन्हें चार साल बाद टीम इंडिया की टेस्ट टीम में रखा गया है। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले महीने खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच से अनुभवी फिरकी गेंदबाज हरभजन ने टीम इंडिया में वापसी की थी। अब एक नई टेस्ट सीरीज से एक और पुराने खिलाड़ी की टीम में वापसी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी ने जिन पुराने धुरंधरों को टीम के करीब फटकने भी नहीं दिया वो अब नए कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में वापसी का टिकट हासिल कर रहे हैं। कोहली के लिए यह दौरा बेहद अहम होगा क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम ने अब तक 3 टेस्ट खेले हैं और एक भी जीत हासिल नहीं हुई है। ऐसे में कोहली इस दौरे में जीत का स्वाद जरूर लेना चाहेंगे।

इस दौरे के दौरान पहले टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट गाले में 12 अगस्त से शुरू होगा। जबकि दूसरा टेस्ट 20 से कोलंबो में होगा। अंतिम टेस्ट 28 अगस्त से कोलंबो में ही खेला जाएगा।

तीन ओपनर और तीन फिरकी गेंदबाजों के साथ जाएगा भारत

Team India S Selection Today for sri lanka tour

32 साल के फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा ने भारत के लिए अब तक सिर्फ 13 टेस्ट खेले हैं जिसमें 43 विकेट झटके। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेला था। तब उन्होंने बतौर बल्लेबाज छाप छोड़ते हुए 43 और 84 रन की पारी खेली थी। हालांकि वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके थे।

दिलचस्प यह है उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत अक्टूबर 2008 (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) में ही कर दिया था लेकिन कप्‍तान धोनी ने उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए। वह अब करन शर्मा की जगह टीम में लौटे हैं। करन जून में बांग्लादेश गई भारत की टेस्ट टीम में शामिल थे। 15 सदस्यीय टीम में यही एक बदलाव किया गया है।

अमित के अलावा चेतेश्वर पुजारा और लोकेश राहुल भी टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। ओपनर लोकेश राहुल जो डेंगू के कारण बांग्लादेश के ‌खिलाफ टेस्ट मैच में शामिल नहीं किए गए थे ने भी वापसी की है। चेतेश्वर पुजारा भी दिसंबर के बाद टेस्ट टीम में शामिल किए गए हैं।

लोकेश राहुल के डेंगू होने के कारण शिखर धवन को पिछले टेस्ट मैच में शामिल किया गया था जिन्होंने उस मैच में शतक जमाया था। भारत ‌श्रीलंका दौरे के लिए 3 ओपनर के साथ जाएगा।

करन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को फिटनेस समस्या के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया।

घोषित टेस्ट टीम- विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिदिमान साहा, हरभजन सिंह, आर अश्विन, उमेश यादव, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, अमित मिश्रा और वरुण एरोन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed