फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India s selection for New zealand series today

टीम इंडिया में रोहित-धवन को एक और चांस, गंभीर को नहीं मिला मौका

Mon, 12 Sep 2016 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Sep 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
Team India s selection for New zealand series today
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : Getty

विराट कोहली की अगुवाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया के 17 खिलाड़ियों में से सिर्फ 2 की छुट्टी हुई, जबकि रोहित शर्मा और शिखर धवन खराब प्रदर्शन के बावजूद भी टीम में अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि उम्मीद थी कि बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर को धवन के खराब फॉर्म के कारण चांस मिल सकता है, लेकिन उन्हेंं नजरअंदाज कर दिया गया। 

विज्ञापन


मुंबई में टीम के चयन को लेकर हुई बैठक में चयनकर्ताओं के अलावा टेस्ट कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले ने भी हिस्सा लिया। भारतीय क्रिकेट टीम का घरेलू क्रिकेट सीजन न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी टेस्ट सीरीज से शुरू हो रहा है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन


3 मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल के साथ बीसीसीआई के सचिव अजय शिर्के ने की। हालांकि टीम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ और वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया को ही इस सीरीज के लिए कायम रखा गया। पिछले दौरे से सिर्फ 2 खिलाड़ियों को बाहर किया गया है। संदीप पाटिल की अगुआई वाली चयन समिति की यह अंतिम बैठक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारा ही नहीं शिखर धवन भी जगह बनाने में रहे सफल

Team India s selection for New zealand series today
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : getty

संदीप पाटिल की अगुआई में चयनकर्ताओं ने कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के साथ रोहित शर्मा के चयन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया और फिर उन्हें इस बार मौका देने का फैसला लिया गया। हालांकि वनडे स्पेशलिस्ट रोहित का प्रदर्शन टेस्ट मैचों में अपेक्षाकृत बेहतर नहीं रहा। वो बात अलग है कि टेस्ट मैचों में खराब फॉर्म के बावजूद कप्तान कोहली उन पर भरोसा करते हैं। कोहली का मानना है कि वनडे के बेहतरीन बल्लेबाज को टेस्ट प्रारूप में थोड़ा समय दिए जाने की जरूरत है। उनके चयन के पीछे कप्तान का समर्थन होना ही खास कारण रहा।

वनडे में 264 रन की उच्चतम पारी खेलने वाले रोहित ने 2013 में टेस्ट मैचों में लगातार दो शतक लगाकर करियर की जोरदार शुरुआत की थी, लेकिन 18 टेस्ट मैचों के करियर में वह खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया सीरीज में रोहित शर्मा को चार में से दो मैचों में खेलने का मौका मिला। एक मैच बारिश के कारण धुल गया और तीसरे टेस्ट की दो पारियों में उन्होंने 9 और 41 रन की पारियां खेलीं। ग्रेटर नोएडा में चल रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल में भी वह पहली पारी में 30 रन ही बना पाए। अब वह घरेलू सीरीज में बड़ी पारियां खेलकर अपनी जगह पक्की कर सकते हैं क्योंकि भारत को अगले 13 मैच अपने ही घर में खेलने हैं।

वेस्टइंडीज की धरती पर खेली गई दो पारियों में 62 रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा भी अपनी जगह बचा पाने में सफल रहे। दलीप ट्रॉफी में खेली गई लगातार दो शतकीय पारियां (166 और 256) उनके चयन का मजबूत आधार बनीं। हालांकि पिछली सीरीज में टीम के साथ जुड़ने वाले तेज गेंदबाज शर्दूल ठाकुर और ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को इस बार सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

वहीं लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी की आस लगाए गौतम गंभीर को भी उम्मीद थी कि शिखर धवन के खराब फॉर्म का फायदा उनको मिल सकता है, लेकिन उन्हें भी निराशा हाथ लगी। गंभीर ने दलीप ट्रॉफी में एक के बाद एक करके 4 अर्धशतक लगाए हैं और वह फॉर्म में चल रहे हैं। इससे पहले वह आईपीएल और रणजी में भी कामयाब रहे लेकिन उनकी वापसी की आस अभी भी अधूरी बनी हुई है।

भारत की टेस्ट टीमः विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, शिधर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अंजिक्य रहाणे, रोहित शर्मा, आर अश्विन, रिदिमान साहा, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, अमित मिश्रा और उमेश यादव। 

टीम इंडिया में होंगे 6 विशेषज्ञ बल्लेबाज

Team India s selection for New zealand series today
विराट कोहली - फोटो : PTI
मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने रोहित के चयन पर कहा कि सभी का मानना है कि वह शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें और मौका दिए जाने की जरूरत है। सलामी बल्लेबाज धवन को बरकरार रखने के बारे में पाटिल ने कहा कि हम चाहते हैं कि धवन अच्छा प्रदर्शन करें, सिर्फ वहीं नहीं सभी 15 खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें। हमें सभी 15 खिलाड़ियों पर भरोसा है।

विराट कोहली की अगुआई वाली टीम में छह विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं। जबकि रिदिमान साहा विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी मुरली विजय और शिखर धवन की होगी।

मध्यक्रम में कप्तान कोहली, अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल और चेतेश्वर पुजारा को जगह मिली है। रविंद्र जडेजा एकमात्र ऑलराउंडर होंगे। मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रविचंद्रन अश्विन और अमित मिश्रा पर होगी। हालांकि चाइनामैन कुलदीप यादव भी दावेदारी में थे जिन्होंने दलीप ट्रॉफी के दो मैचों में 13 विकेट लिए थे।

3 टेस्ट मैच खेले जाएंगे न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में। 
22 सितंबर से कानपुर में होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed