फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India top 30 for ICC World Cup 2015; 5 Top Players not Included

वर्ल्ड कप सुपर-30 में भी नहीं टीम इंडिया के ये 5 सूरमा

Fri, 05 Dec 2014 02:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 05 Dec 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
Team India top 30 for ICC World Cup 2015; 5 Top Players not Included
आगामी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के 30 संभावित खिलाड़ियों का चयन गुरुवार को मुंबई में कर दिया गया। संदीप पाटिल की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय चयन समिति ने दोपहर बाद खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन


इन 30 खिलाड़ियों में से ही बीसीसीआई को अगले साल 7 जनवरी तक फाइनल टीम का चयन कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पास टीम की सूची भेजनी है जो 14 फरवरी से 29 मार्च तक चलने वाली टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन


संभावित खिलाड़ियों की सूची में कई बड़े नामों के शामिल होने की उम्मीद थी लेकिन कई बड़े नामों को टीम में जगह नहीं मिली है। जिन 5 दिग्गजों का पत्ता साफ हुआ है उनमें विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और जहीर खान के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम से सिर्फ 4 खिलाड़ी

Team India top 30 for ICC World Cup 2015; 5 Top Players not Included
चयनकर्ताओं ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के 5 बड़े खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है। पिछले वर्ल्ड कप के हीरो युवराज सिंह को इस बार अंतिम 30 खिलाड़ियों की सूची में जगह नहीं मिली।

युवराज के अलावा वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह और जहीर खान को भी बाहर कर दिया गया है। ये सभी पिछले वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा थे। आश्चर्यजनक तरीके से पिछले वर्ल्ड कप में खेलने वाले सिर्फ 4 खिलाड़ियों को ही इस बार टीम में रखा गया है। ये हैं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट को‌हली, सुरेश रैना और आर अश्विन।

संभावित खिलाड़ियों की सूचीः महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन, विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रॉबिन उथप्पा, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केदार जाधव, मनोज तिवारी, मनीष पांडे, रिदिमान साहा, संजू सैमसन, आर अश्विन, परवेज रसूल, करन शर्मा, अमित मिश्रा, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, वरुण आरोन, धवल कुलकर्णी, स्टुअर्ट बिन्‍नी, मोहित शर्मा, अशोक डिंडा, कुलदीप यादव और मुरली विजय।

वर्ल्ड कप फाइनल में खेलने वाले 11 में से 9 खिलाड़ी 'गायब'

Team India top 30 for ICC World Cup 2015; 5 Top Players not Included

टीम इंडिया ने 28 साल के लंबे इंतजार के बाद 2011 में वर्ल्ड कप पर दूसरी बार कब्जा जमाया था। उस टीम में मैदान पर उतरने वाले सभी खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया जिसकी बदौलत भारत वर्ल्ड चैंपियन बना। लेकिन 4 साल बाद फिर से होने वाले वर्ल्ड कप के लिए उन खिलाड़ियों में से सिर्फ 4 खिलाड़ी ही अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं।

वर्ल्ड कप के फाइनल में उतरने वाले टीम इंडिया के 11 खिलाड़ियों में 9 खिलाड़ी इस बार क्रिकेट के इस महाकुंभ में नहीं दिखेंगे। वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह और जहीर खान के अलावा तेज गेंदबाजों आशीष नेहरा, मुनफ पटेल, ‌स्पिनर पीयूष चावला और आलराउंडर यूसुफ पठान को भी टीम के अंतिम 30 संभावित खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया है।

ज्यादातर खिलाड़ियों को उनके खराब फॉर्म के कारण टीम में नहीं रखा गया है। लेकिन 2 अन्य क्रिकेटर भी अपने-अपने कारणों से टीम में नहीं हैं। तब टीम में शामिल सचिन तेंदुलकर अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं जबक‌ि तेज गेंदबाज एस श्रीसंत स्पॉट फिक्सिंग के कारण क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित क‌िए जा चुके हैं और उनके टीम में शामिल होने का कोई अर्थ ही नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed