{"_id":"d7dc9a7c-7454-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"team-india-retain-number-one-spot-in-icc-odis-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनडे में अभी भी नंबर वन है टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वनडे में अभी भी नंबर वन है टीम इंडिया
दुबई/एजेंसी
Updated Mon, 11 Feb 2013 07:40 PM IST
विज्ञापन
आईसीसी द्वारा जारी ताजा वन-डे रैंकिंग में भारत ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली भी तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। 119 अंकों के साथ भारत पहले जबकि इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है। रविवार को समाप्त हुए पांच मैचों की वन-डे सीरीज में वेस्ट इंडीज को 5-0 से रौंदने के बाद ऑस्ट्रेलिया के भी 116 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
बल्लेबाजों के व्यक्तिगत रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि डीविलियर्स दूसरे स्थान पर हैं। चोट से वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर छह स्थानों की छलांग लगाकर आठवें स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजों में भी शीर्ष स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है और सईद अजमल पहले स्थान पर बने हुए हैं। मोहम्मद हफीज दूसरे और वेस्ट इंडीज के सुनील नारायन कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
विज्ञापन