{"_id":"7c4004f0-8fdf-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"team-india-ready-to-whitwash-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तैयारी ‘व्हाइट वॉश’ की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब तैयारी ‘व्हाइट वॉश’ की
मोहाली/हेमंत रस्तोगी
Updated Mon, 18 Mar 2013 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की जब घोषणा हुई थी उस दौरान यही कहा गया। यह काफी संतुलित टीम है। शेन वाटसन, जेम्स पैटिंसन जैसे खिलाड़ियों की टेस्ट टीम में वापसी हुई। लेकिन इस टीम की इतनी बुरी दुर्दशा होगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट के अपने 136 सालों के इतिहास में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ दो बार व्हाइट वॉश का शिकार हुई है। अंतिम बार उसे इस हार का घूंट 44 साल पहले दक्षिण अफ्रीका ने पिलाया था।
विज्ञापन
आज उसी अपमान के कगार पर क्लार्क एंड कंपनी एक बार फिर खड़ी है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऐलान कर दिया है कि वह दिल्ली टेस्ट के लिए तैयार हैं। उनकी निगाह 4-0 पर रहेगी।
विज्ञापन
1969 से पहले ऑस्ट्रेलिया को 1886 में इंग्लैंड ने तीन मैचों की श्रंखला 3-0 से जीती थी। सच्चाई यह है कि भारत ने भी अपने 80 सालों के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में आज तक कोई श्रंखला 4-0 से नहीं जीती है।
सिर्फ दो मौके ऐसे हैं जब भारत को तीन मैचों की श्रंखला के सभी तीनों मैच जीतने के मौके मिले। दोनों ही बार यह कारनामा मुहम्मद अजहरुद्दीन की टीम ने करके दिखाया।
पहले 1993 में इंग्लैंड को और उसके एक साल बाद श्रीलंका को भारतीय सरजमीं पर 3-0 से पटखनी दी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से उन्हीं की धरती पर खून का घूंट पीने वाली 0-4 से हार के बाद धोनी की टीम के पास बदले का यह सुनहरा मौका है।
हालांकि धोनी का कहना है कि पहले वह दिल्ली में स्थितियों को देखेंगे। लेकिन यह मौका पाने की वह पूरी कोशिश करेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भी कहा है कि उनकी टीम यह टेस्ट हार जरूर गई है।
लेकिन पहली पारी में 400 से ज्यादा रन बनाना और पीटर सिडल का शानदार स्पैल उनके लिए सकारात्मक पक्ष हैं। वह अब तक मिली तीनों हार का सिलसिला दिल्ली में तोड़कर सम्मान हासिल करने की कोशिश करेंगे।