{"_id":"5c447a30bdec2273934e08e1","slug":"team-india-reach-auckland-for-new-zealand-tour-bcci-post-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मिशन न्यूजीलैंड' के लिए ऑकलैंड पहुंची टीम इंडिया, हुआ जोरदार स्वागत, BCCI ने पोस्ट किया VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'मिशन न्यूजीलैंड' के लिए ऑकलैंड पहुंची टीम इंडिया, हुआ जोरदार स्वागत, BCCI ने पोस्ट किया VIDEO
Mon, 21 Jan 2019 04:32 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 21 Jan 2019 04:32 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को 'मिशन न्यूजीलैंड' दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंच चुकी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला 23 जनवरी को नेपियर में खेला जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को पांच वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। रविवार को टीम के पहुंचते ही एयरपोर्ट पर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा है, 'हैलो, टीम इंडिया, ऑकलैंड आपका स्वागत करता है।'
विज्ञापन
Hello #TeamIndia. Auckland welcomes you #NZvIND ✈️😎🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/8ER80bKS5b
विज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) January 20, 2019
इस वीडियो में ऑलराउंडर केदार जाधव और दिनेश कार्तिक ऑटोग्राफ देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ नजर आ रहे हैं।
बता दें कि दोनों टीमों के बीच दूसरा व तीसरा वनडे माउंट माउंगानुइ (26 और 28 जनवरी), चौथा वन-डे हैमिलटन (31 जनवरी) और पांचवां वन-डे वेलिंगटन (तीन फरवरी) में खेले जाएंगे। वहीं, तीन टी20 मैच वेलिंगटन (छह फरवरी), आकलैंड (आठ फरवरी) और हैमिलटन (10 फरवरी) में खेले जाएंगे।
वन-डे मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े सात बजे, जबकि तीन टी-20 मैच दोपहर साढ़े बारह बजे शुरू होंगे।