टीम इंडिया ने सफेद और लाल गेंद से एक-साथ किया अभ्यास, कोहली और पुजारा ने किया कैचिंग प्रैक्टिस
कोहली और पुजारा ने किया कैचिंग का अभ्यास तो नटराजन ने गेंदबाजी का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को अपने पहले पूर्ण नेट सत्र में सफेद (सीमित ओवरों) और लाल (टेस्ट मैच) गेंद से एक साथ सभी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास किया। शनिवार को पहले अभ्यास सत्र में जिम और रनिंग सत्र में भाग लिया था। खिलाड़ियों ने दूसरे दिन मैदान पर अभ्यास करना सही समझा। भारतीय दल के साथ टेस्ट विशेषज्ञ भी यात्रा कर रहे हैं।
बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया है। भारत के दो विशेषज्ञ स्लिप क्षेत्ररक्षकों विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को लंबे समय तक लाल गेंद के साथ कैच अभ्यास करते हुए देखा गया। टीम के नए पेसर टी नटराजन नेट पर सफेद कूकाबुरा के साथ गेंदबाजी कर रहे थे। नटराजन ने दिन के नेट सत्र में सफेद गेंद के लगभग सभी शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को गेंदबाजी की।
बीसीसीआई ने ट्वीट किया,‘हमने उन्हें आईपीएल में भी बहुत सफलता के साथ गेंदबाजी करते हुए देखा है। पहली बार भारतीय दल के लिए चुने जाने के बाद यहां नटराजन नेट सत्र में गेंदबाजी कर रहे हैं। सपना सच होने जैसा पल।’
We have seen him bowl with a lot of success in the @IPL and here is @Natarajan_91 bowling in the #TeamIndia nets for the first time after his maiden India call-up! A dream come true moment. 👏 pic.twitter.com/WqrPI0Ab7I
— BCCI (@BCCI) November 15, 2020
पुजारा, रहाणे, शॉ, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, अश्विन जैसे टेस्ट दल के खिलाड़ी सिर्फ लाल गेंद से प्रशिक्षण लेंगे। वहीं दोनों टीम में शामिल अन्य खिलाड़ी अभ्यास कार्यक्रम के अनुसार दोनों गेंद से होने वाले सत्रों में भाग लेंगे।