फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India performance in T20 World Cup will be reviewed BCCI will talk to Rahul Dravid Rohit sharma

Team India: टी20 विश्व कप में टीम के प्रदर्शन की होगी समीक्षा, नए साल में द्रविड़-रोहित से बात करेगा बीसीसीआई

Fri, 30 Dec 2022 10:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 30 Dec 2022 10:30 PM IST
सार

यह बैठक श्रीलंका के खिलाफ सीरीज शुरू होने से दो दिन पहले मुंबई में होगी। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

विज्ञापन
Team India performance in T20 World Cup will be reviewed BCCI will talk to Rahul Dravid Rohit sharma
रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) नए साल में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा से बात करेगा। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान टीम इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा होगी। बोर्ड एक जनवरी को बैठक करेगा। इस बात की उम्मीद है कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को भी बैठक में बुलाया जा सकता है। 
विज्ञापन


द्रविड़ की अनुपस्थिति में लक्ष्मण ने कई सीरीज में टीम इंडिया को कोचिंग दी थी। यह बैठक श्रीलंका के खिलाफ सीरीज शुरू होने से दो दिन पहले मुंबई में होगी। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला तीन जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

Team India performance in T20 World Cup will be reviewed BCCI will talk to Rahul Dravid Rohit sharma
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया
भारत 2013 के बाद से नहीं जीता है आईसीसी टूर्नामेंट
इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से हरा दिया था। टीम इंडिया 2013 के बाद से आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीती थी। तब उसने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।  वहीं, विश्व कप की बात करें तो भारत पिछली बार 2011 में जीता था। उसने घरेलू मैदान पर श्रीलंका को हराकर विश्व कप अपने नाम किया था।
विज्ञापन

चेतन शर्मा की चयन समिति ने श्रीलंका के खिलाफ टीम चुनी थी
चेतन शर्मा के नेतृत्व वाले चयन पैनल को विश्व कप के बाद बाहर कर दिया गया था, लेकिन एक नया पैनल अभी तक गठित नहीं हुआ है। समिति को नवंबर में बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन वह रणजी ट्रॉफी के दौरान खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए थी। उसी समिति ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम का चयन किया था।
विज्ञापन

चेतन शर्मा ने फिर से किया है आवेदन
इस महीने की शुरुआत में गठित क्रिकेट सलाहकार समिति ने शुक्रवार (30 दिसंबर) को चयनकर्ताओं के पदों के लिए उम्मीदवारों की सूची को शॉर्टलिस्ट करने के लिए मुंबई में मुलाकात की। पैनल में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं। चेतन शर्मा और हरविंदर सिंह ने चयनकर्ता पद के लिए फिर से आवेदन किया है। वहीं, आवेदन करने वाले अन्य लोगों में पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed