फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: 'धोनी के घर' में कैसा है टीम इंडिया का प्रदर्शन, आज जीत मिलेगी या हार?

Fri, 08 Mar 2019 10:26 AM IST
sapna singla स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Fri, 08 Mar 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
team india performance in ranchi stadium before 3rd ODI
टीम इंडिया

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज का तीसरा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के सामने मजबूत चुनौती पेश कर सकती है। आइए एक बार जान लेते हैं कि रांची के इस स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहा है।



team india performance in ranchi stadium before 3rd ODI
TEAM INDIA

भारत ने इस मैदान पर अभी तक ज्यादा वनडे मैच नहीं खेले हैं। भारत ने इस मैदान पर कुल चार वनडे मैच ही खेले हैं, जिसमें से दो में जीत दर्ज की है, जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बिना नतीजा रहा। ऑस्ट्रेलिया के साथ इस मैदान पर इकलौता मैच 23 अक्टूबर 2013 को खेला गया था, जो बिना नतीजा छूटा था।

team india performance in ranchi stadium before 3rd ODI
TEAM INDIA

बारिश के चलते मैच का नतीजा नहीं आ सका था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने तब शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 296 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय पारी के दौरान महज 4.1 ओवर का ही मैच हो सका था। भारत ने इस मैदान पर इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 2016 में खेला गए मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
team india performance in ranchi stadium before 3rd ODI
team india

बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत को उसी के घर में खेली गई दो मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से मात दी थी, लेकिन कंगारु टीम वनडे सीरीज में टी-20 वाला प्रदर्शन दोहराने में अभी तक कामयाब नहीं हो पाई है और अब सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम पर सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
team india performance in ranchi stadium before 3rd ODI
team india

रांची में खेले जाना वाला वनडे ऑस्ट्रेलिया के लिए सीरीज में वापसी का आखिरी दरवाजा होगा। अगर कंगारू टीम यहां मुकाबला गंवाती है तो वन-डे सीरीज में उसकी जीत की आखिरी उम्मीद यहीं समाप्त हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed